फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water house will be expanded in Jhalaniya by spending Rs. 2.51 crores.

Fatehabad News: झलनियां में 2.51 करोड़ से जलघर का होगा विस्तारीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Water house will be expanded in Jhalaniya by spending Rs. 2.51 crores.
फतेहाबाद के गांव झलनियां में विभिन्न सरकारी स्थलों का निरीक्षण कर जायजा लेती डीसी मनदीप कौर
फतेहाबाद। गांव झलनियां में स्वच्छ एवं पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए सिंचाई विभाग ने दो करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से जलघर के विस्तार करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस परियोजना के तहत आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर जल शोधन और आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। मंगलवार को गांव झलनियां में रात्रि प्रवास के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल समस्या रखी थी।
विज्ञापन


इसके चलते उपायुक्त ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे जलघर में मौजूदा पानी के टैंक की सफाई करें। जब तक सफाई का काम चले तब तक वैकल्पिक तौर पर लोगों को पीने के पानी के लिए टैंकर से सप्लाई करें, ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


शौचालय निर्माण के लिए प्रशासन करेगा सर्वे :

गांव झलनिया में काफी नागरिकों ने उनके घरों में शौचालय न होने की शिकायत रखी। इस पर उपायुक्त ने विकास एवं पंचायत विभाग को निर्देश दिए कि वे गांव में एक सर्वे करवाएं और जिन घरों में शौचालय नहीं है वहां शौचालय निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों को मिलेगा खेल का सामान :

रात्रि प्रवास कार्यक्रम में गांव के युवकों ने प्रशासन के समक्ष खेल का सामान उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर उपायुक्त ने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे युवाओं को खेल का सामान जरूरत अनुसार उपलब्ध करवाए। सरकार खिलाड़ियों को खेल सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, युवाओं को चाहिए कि वे उनका भरपूर लाभ उठाए।


पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जाए राशन :

उपायुक्त ने कहा कि जो वास्तविक लाभपात्र है उन्हें सरकार राशन उपलब्ध करवाएगी। किसी भी योग्य लाभार्थी को इससे वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने गांव की एक महिला को मौके पर ही राशन कार्ड बनाकर भेंट किया। उन्होंने फूड सप्लाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी योग लाभपात्र हैं उन्हें इस योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed