फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water havoc in Haryana, Waterlogging in Fatehabad due to breach in embankment in Punjab, submerged fields

हरियाणा में पानी का कहर: पंजाब में तटबंध टूटने से फतेहाबाद में जलभराव, जाखल में खेत डूबे

Thu, 13 Jul 2023 02:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 13 Jul 2023 02:51 PM IST
सार

हरियाणा में बारिश और नदियों के पानी ने कहर मचा रखा है। अब फतेहाबाद में पंजाब से पानी आने गांव और खेत जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन ने भी एहतियात के तौर पर रिंग बांध बनवाए हैं। वहीं, एनडीआरएफ की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ राहत कार्यों में लग गई हैं।

विज्ञापन
Water havoc in Haryana, Waterlogging in Fatehabad due to breach in embankment in Punjab, submerged fields
खेत हुए जलमग्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मक्रोड साहिब और फूलद गांव में घग्गर नदी के तटबंध टूटने से बहता पानी फतेहाबाद जिले के जाखल क्षेत्र में प्रवेश कर गया है। जाखल के पंजाब बॉर्डर के साथ लगते गांव पूर्णमाजरा, नड़ेल व कासिमपुर के खेत जलमग्न हो चुके हैं। धान की फसल पानी में डूब गई है। पानी का बहाव अभी भी रुका नहीं है। इस कारण आगे के गांव कुदनी, उदयपुर से लेकर जाखल आदि गांवों की तरफ बह रहा है। पहले से ही जलभराव होने की आशंका के चलते ग्रामीणों ने रात जागकर ही काटी। गांव पूर्णमाजरा के रास्ते जाखल क्षेत्र में देर रात को ही पानी प्रवेश कर गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन


डेरा बस्सी से एनडीआरएफ की दो टीमें बुलाई गई
हालांकि, प्रशासन ने भी एहतियात के तौर पर रिंग बांध बनवाए हैं। पंजाब के बठिंडा व डेरा बस्सी से एनडीआरएफ की दो टीमें बुलाई गई हैं। एनडीआरएफ की टीमों ने जलभराव वाले इलाकों में मोर्चा संभाल लिया है। किश्तियां व राहत सामग्री लेकर एनडीआरएफ की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ राहत कार्यों में लग गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदपुरा साइफन में 14 हजार क्यूसिक हुआ पानी
उधर, घग्गर नदी में भी जलस्तर बढ़ने लगा है। वीरवार सुबह घग्गर नदी पर बने चांदपुरा साइफन में 14 हजार क्यूसिक पानी पहुंच गया है। बुधवार शाम तक पानी की मात्रा 11 हजार 900 क्यूसिक थी। इससे लोग घबराए हुए हैं और प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। चांदपुरा साइफन की क्षमता 22 हजार क्यूसेक है।

जाखल में ही डटा प्रशासनिक अमला
वहीं, डीसी मनदीप कौर और एसपी आस्था मोदी के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला दो दिन से जाखल क्षेत्र में ही डटा हुआ है। ड्रोन के जरिये जलभराव वाले इलाके की मॉनिटरिंग हो रही है। प्रयास किए जा रहे हैं कि पानी को आबादी क्षेत्र में न घुसने दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed