फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Was putting pressure on the teenager to marry, case registered

Fatehabad News: किशोरी पर डाल रहा था शादी का दबाव, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Was putting pressure on the teenager to marry, case registered
फतेहाबाद। फतेहाबाद क्षेत्र की एक किशोरी ने अपने रिश्तेदार युवक पर उस पर शादी करने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि बात नहीं मानने पर उसे जाने से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने इस मामले में किशोरी की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने बताया कि उसने हाल ही में 11वीं के पेपर दिए हैं। उसके घर उनके रिश्तेदार युवक का आना-जाना था, जो कि उससे शादी करने की बात कहता था। मना करने के बावजूद वह उसका पीछा करता था। उसने बताया कि कई बार टोकने के बावजूद युवक नहीं माना और कुछ दिनों पहले जब वह पेपर देकर आ रही थी, तो रास्ते में रोककर फिर शादी करने की बात कही और न करने पर जबरदस्ती उठा ले जाने की धमकी दी। आरोप है कि अब गत रात्रि युवक दीवार फांद कर उनके घर घुस आया और परिवारजनों द्वारा देखने पर वह भाग निकला। इस पर उसने परिजनों को सारी जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज करके युवक की तलाश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed