फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Warning to block the national highway if demands are not met

Fatehabad News: मांगें न मानने पर नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी

Wed, 07 Oct 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 07 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Warning to block the national highway if demands are not met
रतिया धरना लगाते हुए किसान यूनियन के सदस्य प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए : संवाद
रतिया। अनाज मंडी में धान की सुचारु खरीद न होने, नमी के नियमों और 28 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा पर किसानों ने बुधवार को मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले हुए प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान गुरलाल नथवान और जिला उपप्रधान गग्गी चहल ने की।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की कथित मिलीभगत से व्यापारियों द्वारा धान कम दामों पर खरीदा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष मनदीप सिंह और जिला प्रधान ओमप्रकाश हसंगा ने कहा कि किसानों को एमएसपी से कम कीमत मिल रही है। किसानों के अनुसार मंडी में धान 2100 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने 28 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा हटाने, नमी के मानकों में ढील देने और एमएसपी पर पारदर्शी खरीद की मांग की। डीएफएससी कुशलपाल बूरा ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की और समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने मांगें पूरी न होने पर मार्केट कमेटी कार्यालय में तालाबंदी और नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। इस मौके पर रणजीत बोडा, सुखदीप रंधावा, पाल संधू, जादी चहल, हरदेव हुकमावाली, जोगा बोडा और लाड़ी चहल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed