फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   War of words broke out between Ashok Tanwar and Sunita Duggal during the rally

Fatehabad News: रैली के दौरान अशोक तंवर और सुनीता दुग्गल में छिड़ी जुबानी जंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
War of words broke out between Ashok Tanwar and Sunita Duggal during the rally
टोहाना। टोहाना की अनाज मंडी में भाजपा की शंखनाद विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने सिरसा लोकसभा क्षेत्र की निवर्तमान सांसद सुनीता दुग्गल और भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। मुख्यमंत्री नायब सैनी के रैली में पहुंचने के बाद सिर्फ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा को ही बोलने का मौका मिला।
विज्ञापन

जैसे ही दुग्गल की बारी आई तो उन्होंने कह दिया कि मैंने सिरसा के अभी तक के सभी सांसदों से ज्यादा काम करवाया, इसमें अशोक तंवर भी शामिल हैं। मैंने टोहाना में इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रुकवाई। इसके बाद अशोक तंवर की बोलने की बारी आई तो उन्होंने भी जुबानी पलटवार करते हुए कहा कि जो भी सांसद बनता है, उसके समक्ष टोहाना के लोग ट्रेन रुकवाने की मांग करते हैं। जब मुझे सांसद बनने का मौका मिला तो मैंने भी शताब्दी एक्सप्रेस का लुधियाना तक विस्तार करवाया। यह ट्रेन टोहाना में रुकती है। इसके अलावा अवध-आसाम एक्सप्रेस का भी टोहाना में ठहराव करवाया। तंवर ने कहा कि टोहाना व सिरसा लोकसभा क्षेत्र की जनता के समर्थन से दोबारा सांसद बनकर और भी विकास कार्य करवाए जाएंगे। जनहित के मुद्दों को उठाकर कार्य करवाते रहेंगे। संवाद
विज्ञापन


मैंने मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : दुग्गल
सुनीता दुग्गल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर इनकम टैक्स की नौकरी छोड़ी थी। पार्टी की एक सामान्य कार्यकर्ता होने के बावजूद मुझे रतिया विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा गया, लोगों ने खूब प्यार दिया। इसके बाद सिरसा लोकसभा क्षेत्र से मोदी लहर में तीन लाख से अधिक वोटों से जीतकर सांसद बनी। मैंने दिन रात मेहनत करके शिद्दत के साथ जनमानस की सेवा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed