फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Waiting for buses in the sun is heavy, only one tree supports in the name of shade

Fatehabad News: धूप में बसों का इंतजार पड़ रहा भारी, छांव के नाम पर सिर्फ एक पेड़ का सहारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Waiting for buses in the sun is heavy, only one tree supports in the name of shade
फतेहाबाद। शहर में बस क्यू शेल्टरों की कमी और संभाल नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। भीषण गर्मी में अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को धूप में खड़ा होना पड़ता है। शहर के कई स्थानों पर बस क्यू शेल्टर बन ही नहीं पाए हैं जबकि जो बने हुए हैं, उनकी संभाल नहीं हो रही है। फतेहाबाद के पुराने बस अड्डे के सामने रतिया और भूना खंड के गांवों में जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को धूप में खड़े होकर या फिर एकमात्र पेड़ की छांव का सहारा लेकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। बसों के ठहराव स्थलों पर क्यू शेल्टरों की कमी के साथ-साथ पेयजल की भी दिक्कत है।
विज्ञापन

पुराने बस अड्डे के सामने, हांसपुर फ्लाई ओवर और रतिया रोड आदि स्थानों पर बस क्यू शेल्टर नहीं है। यात्रियों ने यहां पर क्यू शेल्टर बनवाने की मांग की है। वहीं, भट्टू रोड पर बने बस स्टॉप के पास चाय की दुकान चलाने वाले ओमप्रकाश ने बताया कि यहां पर बने दो बस क्यू शेल्टर पिछले दो वर्षों से टूटे पड़े हैं। इस कारण यात्रियों को धूप में ही खड़ा रहना पड़ता है। बारिश के दिनों में तो यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाती है। इस बारे में कई बार नगर परिषद प्रशासन को शिकायत देकर इन्हें ठीक करवाने की मांग की जा चुकी है। नगर परिषद के प्रधान राजेंद्र खिंची ने भी करीब एक साल पहले एक सप्ताह में बस क्यू शेल्टर ठीक करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब एक साल बीत जाने के बाद भी इन क्यू शेल्टरों को ठीक नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन

कोट
यह मामला मेरे संज्ञान में हैं। लोकसभा चुनाव के बाद अधिकारियों को भेज कर इन्हें ठीक करवा दिया जाएगा। जहां बस क्यू शेल्टर नहीं है, वहां पर नए बस क्यू शेल्टर बनवाए जाएंगे ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed