फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Wahid Sandhar Sugar Mill bhuna to have 154 acres of 6 kanals of land attached

वाहिद संधर शुगर मिल भूना की 154 एकड़ 6 कनाल जमीन होगी कुर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Wahid Sandhar Sugar Mill bhuna to have 154 acres of 6 kanals of land attached
वाहिद संधर शुगर मिल भूना की 2014 की फाइल फोटो। - फोटो : Fatehabad
भूना। वाहिद संधर शुगर मिल भूना की 154 एकड़ 6 कनाल 12 मरले जमीन 8 सितंबर को कुर्क किए जाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश पर उपायुक्त फतेहाबाद ने नायब तहसीलदार भूना के माध्यम से जमीन के मालिकों को नोटिस जारी किया है और प्रिंट मीडिया में सार्वजनिक विज्ञापन सूचना भी प्रकाशित करवाई गई।
विज्ञापन

बता दें कि सहकारी शुगर मिल करीब 155 एकड़ जगह पर बनी हुई थी। जिसका शिलान्यास 1989 में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय देवीलाल ने किया था। जबकि शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल ने 1992 में करके गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी राहत प्रदान की थी। क्योंकि फतेहाबाद व हिसार तथा सिरसा के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों शुगर मिल का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से भरपूर फायदा मिल रहा था। लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार ने वर्ष 2006 में सहकारी चीनी मिल भूना को पंजाब की एक फर्म को महज 41 करोड़ बेच दिया था। वाहिद संधर शुगर मिल फगवाड़ा की फर्म ने चीनी मिल को मात्र 2 वर्ष चलाकर नाकारा घोषित करके वर्ष 2008 में बंद कर दिया था। गन्ना उत्पादक किसानों ने लंबे समय तक धरने-प्रदर्शन व विरोध किए और अधिकारियों और मंत्रियों को ज्ञापन तक दिए थे। मगर मिल चल नहीं पाई थी। गन्ना उत्पादक किसानों की चुप्पी के बाद वर्ष 2020 में वाहिद संधर शुगर मिल की मशीनरी व अन्य सामान को धीरे-धीरे करके उखाड़ना शुरू कर दिया था। हालांकि इस दौरान किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर के हंगामा भी किया। मगर उनकी कोई सुनवाई नही हुई तो करीब एक दर्जन किसानों ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। उपरोक्त याचिका में हवाला दिया गया था कि सरकार व प्राइवेट फर्म के बीच मिल चलाने की शर्त रखी गई थी। वहीं मिल के शेयर होल्डर किसानों ने अपने शेयर वापस लेने का भी याचिका में हवाला दिया था। माननीय उच्च न्यायालय में प्राइवेट मिल मालिकों ने तर्क दिया कि सहकारी चीनी मिल भूना की खरीददारी के बाद के फगवाड़ा मिल से जुड़े हुए किसानों को गन्ने का भुगतान नही कर पाए। इसलिए 83 करोड़ अधिक की देनदारी होने के कारण वाहिद सुंदर शुगर मिल भूना की 154 एकड़ 6 कनाल 12 मरले जमीन अटैच करके कुर्क करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

भूना व डूल्ट रकबा की 154 एकड़ 6 कनाल 13 मरले जमीन की होगी कुर्क:
उपतहसील भूना के नायब तहसीलदार रणबीर सिंह धानिया ने बताया कि उपायुक्त फतेहाबाद के कार्यालय के आदेशों अनुसार 4 अगस्त, 2022 द्वारा बाकीदार मैसर्ज वाहिद संधर शुगर मिल भूना की वसूली हेतु नीलामी की स्वीकृति प्राप्त हुई है। नीलामी आगामी 8 सितंबर की सुबह दस बजे तहसीलदार फतेहाबाद की अध्यक्षता में शुगर मिल भूना में मौके पर खुली बोली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed