फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Voting will be held at 708 booths in Fatehabad, polling parties left; 3430 POs, APOs and polling officers

Haryana: फतेहाबाद के 708 बूथों पर होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना; 3430 पीओ, एपीओ व पोलिंग ऑफिसर नियुक्त

Fri, 04 Oct 2024 12:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 04 Oct 2024 12:32 PM IST
सार

फतेहाबाद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 708 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। ग्रामीण क्षेत्र में 541 तथा शहरी क्षेत्र में 167 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए है। इस विधानसभा क्षेत्र में 399 पुरूष व 11 महिलाओं के साथ 410 सर्विस वोटर भी शामिल है।

विज्ञापन
Voting will be held at 708 booths in Fatehabad, polling parties left; 3430 POs, APOs and polling officers
पोलिंग पार्टियां सामग्री लेते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को मतदान होने जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां सामग्री लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। रवाना होने से पहले पोलिंग पार्टियों ने सामग्री की जांच की और इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच रवाना हुई है। पोलिंग करवाने के लिए 3430 पीओ, एपीओ और पोलिंग ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है। जिले के 708 पोलिंग बूथों पर शनिवार को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा।टोहाना विधानसभा क्षेत्र के 233 पोलिंग बूथों के लिए 1126, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के 244 पोलिंग बूथों के लिए 1185 तथा रतिया विधानसभा क्षेत्र के 231 पोलिंग बूथों के लिए 1119 प्रीजाइडिंग, अल्टरनेट प्रीजाइडिंग ऑफिसर तथा पोलिंग ऑफिसर लगाए गए है।

विज्ञापन


फतेहाबाद में ये मतदाताओं की स्थिति
जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में 7 लाख 18 हजार 349 मतदाता है। इसके अलावा तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1509 सर्विस वोटर भी शामिल है। टोहाना विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 31 हजार 884 मतदाता है जिनमें से एक लाख 21 हजार 781 पुरूष, एक लाख दस हजार 100 महिला तथा तीन ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। इस विधानसभा क्षेत्र में 435 पुरूष और 17 महिला मतदाताओं के साथ कुल 452 सर्विस वोटर भी है।
विज्ञापन


फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 58 हजार 978 मतदाताओं में से एक लाख 36 हजार 452 पुरूष, एक लाख 22 हजार 516 महिला तथा दस ट्रांसजेंडर है। इस विधानसभा क्षेत्र में 633 पुरूष व 14 महिलाओं के साथ कुल 647 सर्विस वोटर है। रतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 27 हजार 487 मतदाताओं में से एक लाख 18 हजार 810 पुरूष, एक लाख 8 हजार 670 महिला तथा 7 ट्रांसजेंडर शामिल है। इस विधानसभा क्षेत्र में 399 पुरूष व 11 महिलाओं के साथ 410 सर्विस वोटर भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आयु वर्ग के हिसाब से ये हैं मतदाता
जिले में 18 से 19 आयु वर्ग के 21 हजार 585, आयु वर्ग 20 से 29 के एक लाख 61 हजार 502, आयु वर्ग 30 से 39 के एक लाख 65 हजार 124, आयु वर्ग 40 से 49 के एक लाख 33 हजार 935, आयु वर्ग 50 से 59 के एक लाख 15 हजार 166, आयु वर्ग 60 से 69 के 73 हजार 52, आयु वर्ग 70 से 79 के 33 हजार 684 तथा आयु वर्ग 85 से ऊपर के 14 हजार 301 मतदाता है।

जिला के 56 गांवों में 171 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन
 तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 56 गांवों की 72  लोकेशन पर कुल 171 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। टोहाना विधानसभा क्षेत्र के 23 गांवों के 30 स्थानों पर 64 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन है। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के 16 गांवों के 23 स्थानों पर 65 क्रिटिकल स्टेशन तथा रतिया विधानसभा क्षेत्र के 17 गांवों के 19 स्थानों पर 42 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन पर प्रशासन द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।


शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पोलिंग स्टेशन की स्थिति
जिला की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 708 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। ग्रामीण क्षेत्र में 541 तथा शहरी क्षेत्र में 167 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए है। टोहाना विधानसभा क्षेत्र के कुल 233 पोलिंग स्टेशन में 56 शहरी व 177 ग्रामीण, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के 244 में से 80 शहरी व 164 ग्रामीण तथा रतिया विधानसभा क्षेत्र के 231 पोलिंग स्टेशन में से 31 शहरी व 200 ग्रामीण क्षेत्र में पोलिंग स्टेशन बनाए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed