फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vishal Jewellers theft case: 400 grams of gold and 4.250 kg of silver recovered

विशाल ज्वैलर्स चोरी केस : 400 ग्राम सोना व 4.250 किलो चांदी बरामद

Wed, 07 Oct 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 07 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Vishal Jewellers theft case: 400 grams of gold and 4.250 kg of silver recovered
फतेहाबाद। विशाल ज्वैलर्स में जेवर चोरी मामले में पुलिस ने रिमांड के दौरान दो आरोपियों से 400 ग्राम सोना और 4.250 किलोग्राम चांदी बरामद की है। मामले का मुख्य आरोपी योगेश वधवा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में विनीत कुमार निवासी शिव नगर हिसार और नवीन निवासी काठमंडी फतेहाबाद को गिरफ्तार किया था। दोनों को 2 सितंबर को सात दिन के रिमांड पर लिया गया था। पुलिस ने चोरी किए गए सोने और चांदी की बरामदगी के लिए कोर्ट से 10 दिन का रिमांड मांगी थी।
विज्ञापन

मामले में शोरूम संचालक साहिल की शिकायत पर पिछले वीरवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि विनीत ने चोरी किया गया सोना राजस्थान के नरेडा कोठपुतली स्थित अपनी बुआ के घर छिपाया था। इसके अलावा कुछ सोना आरोपी योगेश की ससुराल जम्मू-कश्मीर में छिपाए जाने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में फतेहाबाद, हिसार और सिरसा के कई ज्वैलर्स भी जांच के दायरे में हैं। आरोप है कि चोरी किए गए जेवर इन ज्वैलर्स को बेचे गए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में मुख्य आरोपी योगेश वधवा की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद चोरी किए गए शेष जेवरात की बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed