फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers of 40 villages will have to go to complain Ratia and Tohana

Fatehabad News: 40 गांवों के ग्रामीणों को शिकायत के लिए जाना पड़ेगा रतिया और टोहाना

Tue, 23 May 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 23 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Villagers of 40 villages will have to go to complain Ratia and Tohana
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग की फतेहाबाद डिविजन का 26 सालों बाद 40 गांवों से नियंत्रण खत्म हो गया है। विधानसभा टोहाना और रतिया के 40 गांवों में पेयजल व्यवस्था संभाल रही फतेहाबाद डिविजन से नियंत्रण वापस ले लिया गया है। इन गांवों का फतेहाबाद डिविजन से कंट्रोल खत्म होने के बाद करीब 10 से ज्यादा गांवों के लोगों को शिकायत के लिए अपेक्षाकृत ज्यादा दूरी तय करने पड़ेगी। लोगों को शिकायत के लिए रतिया और टोहाना के अफसरों के पास जाना होगा।
विज्ञापन


इन गांवों को विधानसभा स्तर पर टोहाना डिविजन और रतिया की सब डिविजन में ट्रांसफर किया गया है। इसमें मुख्य तौर पर गांव जांडली कलां, जांड़ली खुर्द, अहलीसदर, नकटा, हिजरावा खुर्द, अयाल्की, बहलभोमिया, बोसवाल, काताखेड़ी आदि गांव शामिल है।
विज्ञापन


इन गांवों की पेयजल व्यवस्था देखेंगे टोहाना के अधिकारी
गांव - पानी सप्लाई व्यवस्था
जांडली कलां - नहरी पानी
जांडली खुर्द - नहरी पानी
चंद्रावल - नहरी पानी
धोलू - नहरी पानी
नाढोड़ी - नहरी पानी
घोटडू - ट्यूबवेल पानी
-------
इन गांवों में पेयजल व्यवस्था संभालेगा रतिया जनस्वास्थ्य विभाग
गांव - पानी सप्लाई व्यवस्था
हांसपुर - नहरी पानी
थेड़ी - ट्यूबवेल पानी
भट्टूखुर्द - ट्यूबवेल पानी
भड़ोलावाली - नहरी पानी
बहबलपुर - ट्यूबवेल पानी
रत्ता टिब्बा - नहरी पानी
नखाटिया - नहरी पानी
अहलीसदर - नहरी पानी
नकटा - नहरी पानी
मानकपुर - नहरी पानी
बनावाली - नहरी पानी
अहली मुस्सा - नहरी पानी
हिजरावां खुर्द - नहरी पानी
खुंबर - नहरी पानी अहली नूरकी,
कारियां - नहरी पानी
चंदकोठी - नहरी पानी
जांडवाला सोत्तर - नहरी पानी
ढाणी बीजां लांबा - नहरी पानी
तामसपुरा - नहरी पानी
फुलां - नहरी पानी
ढाणी रूढीवाली - ट्यूबवेल पानी
अलीपुर बरोटा - नहरी पानी
अहरवां - नहरी पानी
बहलभोमिया - ट्यूबवेल पानी
अयाल्की - नहरी पानी
रजाबाद - ट्यूबवेल पानी
काताखेड़ी - ट्यूबवेल पानी
बोसवाल - ट्यूबवेल पानी
रामपुरा - नहरी पानी
शेखुपुर सोत्तर - नहरी पानी
पालसर - नहरी पानी
अलीकां - नहरी पानी
----------
ग्रांट को लेकर लिया गया फैसला
जिले में तीन विधानसभा है, जिसमें फतेहाबाद, रतिया और टोहाना शामिल है जबकि जिले में जनस्वास्थ्य विभाग की दो डिविजन है। अब एसई कार्यालय ने विधानसभा स्तर पर गांवों को ट्रांसफर कर दिया है। अगर विधायक स्तर पर पेयजल को लेकर ग्रांट आती है तो संबंधित गांवों में स्कीम के तहत काम हो पाएंगे। इसके अलावा विधायक भी संबंधित गांवों में पेयजल समस्या को लेकर अधिकारियों से आसानी से चर्चा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फतेहाबाद डिविजन में करीब 40 गांव ऐसे थे जो कि रतिया और टोहाना विधानसभा के थे। इन गांवों को संबंधित डिविजन में ट्रांसफर कर दिया गया है। उच्च अधिकारियों की तरफ से इस संबंध में निर्देश जारी हुए है।
- शर्मा चंद्र लाली, जिला सलाहकार, डब्ल्यूएसएसओ, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed