{"_id":"6acbc00524656c9910086699","slug":"village-paths-hemmed-in-by-heaps-of-filth-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-162779-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गंदगी के ढेर में सिमटी गांव की राहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गंदगी के ढेर में सिमटी गांव की राहें
Sun, 11 Oct 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
गांव मताना में स्कूल की गली में फैली गंदगी। स्रोत ग्रामीण
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर स्थित गांव मताना में सफाई व्यवस्था की समस्या से ग्रामीण परेशान है। गांव के मुख्य रास्ते पर गोबर और गंदगी के ढेर लगे होने से रास्ता तंग हो गया है। इसके चलते ग्रामीणों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सफाई व्यवस्था की ओर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। उन्होंने ग्राम पंचायत से मुख्य रास्ते सहित गलियों में सफाई करवाने की मांग की है। गांव में सरकारी स्कूल बाबा रामदेव और उपस्वास्थ्य केंद्र की गली के किनारे भी गोबर व गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
इन स्थानों पर लोगों का नियमित आवागमन रहता है लेकिन गंदगी के कारण रास्ते से गुजरना मुश्किल हो रहा है। गली के किनारे जमा गोबर और कचरे ने रास्ते की चौड़ाई को कम कर दिया है। इससे लोगों को आवागमन के दौरान परेशानी उठानी पड़ती है। स्कूल और उपस्वास्थ्य केंद्र की ओर जाने वाले रास्ते पर सफाई की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
--
बारिश में बढ़ जाती है ग्रामीणों की परेशानी
ग्रामीण रोहतास, कृष्ण, रूपचंद, रणबीर और ओमप्रकाश ने बताया कि बारिश के दिनों में गंदगी के कारण स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। पानी और कीचड़ के बीच से गुजरना मुश्किल हो जाता है। रास्ते के किनारे जमा गोबर व कचरे से आवागमन प्रभावित होता है। ऐसे में ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ती है। समय रहते सफाई नहीं होने से समस्या बनी रहती है और बारिश के दौरान लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं।
--
ग्राम पंचायत से सफाई करवाने की मांग
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से गांव के मुख्य रास्ते और सरकारी स्कूल बाबा रामदेव व उपस्वास्थ्य केंद्र की गली के किनारे लगे गोबर और गंदगी के ढेर हटवाने की मांग की है। उनका कहना है कि नियमित सफाई होने से रास्ता साफ रहेगा और लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने संबंधित जिम्मेदारों से समस्या का जल्द समाधान करवाने की अपील की है ताकि गांव की सफाई व्यवस्था बेहतर हो सके और लोगों को गंदगी के बीच से गुजरने की मजबूरी से छुटकारा मिल सके।
-- -- -- -- -- -- -
:: गांव में एसी चौपाल और उपस्वास्थ्य केंद्र के बीच कूड़ा व गोबर डालने के लिए जगह छोड़ी गई है। इसके लिए शेड के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है जैसे शेड का बजट जारी होगा निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- दलबीर सिंह, सरपंच, गांव मताना।