{"_id":"693dabf26945844c770cdd8f","slug":"video-of-municipal-council-worker-dumping-garbage-at-agrasen-chowk-goes-viral-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-145223-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अग्रसेन चौक पर गंदगी गिराते नगर परिषद कर्मी का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अग्रसेन चौक पर गंदगी गिराते नगर परिषद कर्मी का वीडियो वायरल
Sat, 13 Dec 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
अग्रसेन चौक पर गंदगी गिराते हुए नगर परिषद् सफाई कर्मचारी
टोहाना। स्वच्छ भारत अभियान के दावों पर उस समय सवालिया निशान खड़े हो गए जब नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का सार्वजनिक स्थल पर कचरा डालते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद शहरवासियों में नाराजगी देखी जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।
शहर के महाराजा अग्रसेन चौक पर प्रतिदिन सुबह के समय कचरे का ढेर लगा दिया जाता है। आरोप है कि नगर परिषद के कर्मचारी ही इस पवित्र स्थल को अघोषित डंपिंग प्वाइंट में बदल रहे हैं। यहां आम नागरिकों के साथ नगर परिषद कर्मचारी भी कचरा डालते नजर आ रहे हैं, जिससे स्वच्छता अभियान के प्रति प्रशासन की गंभीरता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।
स्थानीय नागरिकों जितेंद्र, अभिषेक और सुनील ने बताया कि महाराजा अग्रसेन चौक अग्रवाल समाज के लिए आस्था का प्रतीक है। ऐसे स्थान पर कचरा डालना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की जिम्मेदारी है कि सार्वजनिक स्थलों को साफ रखा जाए, लेकिन जब सफाई कर्मचारी ही गंदगी फैलाएंगे तो स्वच्छता कैसे संभव होगी।
विज्ञापन
कचरा डाल रहे कर्मचारी से जब गंदगी फैलाने पर लोगों ने सवाल किया गया तो उसने कहा कि सभी ऐसा करते हैं और अधिक बहस न करने की बात कही। शहरवासियों ने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि यह मामला वीडियो के माध्यम से संज्ञान में आया है। पूरे प्रकरण की जांच करवाई जाएगी और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।