फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Victims of water tragedy will get compensation, five crore released

Fatehabad News: जल त्रासदी के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा, पांच करोड़ जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Victims of water tragedy will get compensation, five crore released
भूना। शहर में पिछले साल सितंबर महीने में हुई जल त्रासदी के आठ महीने बीतने के बाद सरकार ने पीड़ित परिवारों को कुछ राहत देने का काम किया है। शुरुआती दौर में 33 फीसदी नुकसान की भरपाई के लिए पांच करोड़ की मुआवजा राशि सरकार ने मंजूर कर दी है। जिसे जल्द ही सूची में चयनित लोगों में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भारी बारिश के बाद शहर के 2268 रिहायशी मकानों और 240 कॉमर्शियल दुकानों में क्षति हुई थी। प्रशासन स्तर पर जांच करने के बाद सरकार से मुआवजे के लिए 15 करोड़ रुपये की राहत राशि मांगी गई थी। सरकार ने फिलहाल पांच करोड़ मंजूर करके भेजे हैं।
विज्ञापन


24 सितंबर से 26 सितंबर तक हुई थी जबरदस्त बारिश
भूना एरिया में पिछले वर्ष 24 सितंबर से 26 सितंबर तक लगातार तेज बारिश हुई थी। इस कारण शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। शहर की सड़कों पर आठ दिनों तक प्रशासनिक अधिकारियों को किस्तियां चलानी पड़ी थी।जलभराव से करोड़ों रुपये का सामान बर्बाद हो गया था और बड़े-बड़े मकानों में दरार आ गई थी। अनाज मंडी, हिसार रोड, मॉडल टाउन, चंदन नगर, ढाणी सांचला रोड, उकलाना रोड, न्यू श्याम विहार कॉलोनी, रामलीला ग्राउंड, नेहरू पार्क, खैरी रोड, टेलिफोन एक्सचेंज का एरिया, डाकखाना वाली गली, लीखा वॉच वाली गली, शर्मा अस्पताल के आसपास का एरिया, पुराना पटवार भवन एरिया, उप तहसील कार्यालय के आगे व पीछे का एरिया व प्रीति मैरिज पैलेस के आगे व पीछे के एरिया में करीब 5 फुट से अधिक जलभराव हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम भूना में होने की संभावना
बाढ़ पीड़ित परिवारों व दुकानदारों को पिछले 8 महीनों के इंतजार के बाद बुधवार को 5 करोड़ की राशि जारी कर दी है। इसलिए संभावना व्यक्त की जा रही है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के फतेहाबाद आगमन पर जनसंवाद कार्यक्रम भूना में रखा जा सकता है।

कोट
बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। भूनावासियों का सितंबर 2022 में जलभराव से काफी नुकसान हुआ था। 5 करोड़ मुआवजा राशि आ गई है। बाकी 10 करोड़ भी मुख्यमंत्री से आग्रह करके लाएंगे।
-दुड़ाराम, विधायक, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed