फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   victim will enquiry to prove himself

जिस पर आरोप, वही करेंगे जांच

Thu, 03 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Thu, 03 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
सीएम विंडो पर जिस अधिकारी की शिकायत भेजी गई है उसी अधिकारी को उसकी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। यानि कि आरोपी अधिकारी ही अपने खिलाफ लगे आरोपों की जांच करेगा।
विज्ञापन


नागपुर निवासी सलेन्द्र ने सीएम विंडो में जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। यह शिकायत विभिन्न हाथों से गुजरती हुई शिक्षा विभाग के निदेशक के पास पहुंची।
विज्ञापन


उन्होंने शिकायत वापस जिला शिक्षा अधिकारी के पास भेजते हुए उन्हें ही जांच करने के लिए कहा है। बता दें कि यज्ञदत वर्मा के पास ही जिला शिक्षा अधिकारी का भी पद है, जिनके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये की थी शिकायत
नागपुर निवासी सलेन्द्र पुत्र रामकुमार ने 5 नवंबर 2015 को सीएम विंडो पर शिकायत की थी। शिकायत में शिकायतकर्ता ने जिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत वर्मा पर लिपिकों का टाइप टेस्ट पैसे लेकर पास करने, मेडिकल बिल रिश्वत लेकर पास किए जाने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अर्जित अवकाश का भुगतान गलत तरीके से रोकने, बजट आवंटन में धांधली करने, अध्यापकों को गलत तरीके से निलंबित व परेशान करने, सरकारी अनुदान का दुरुपयोग करने सहित 8 आरोप लगाए थे।

शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच किसी उच्च अधिकारी से करवाकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। यह शिकायत सीएम विंडो से चंडीगढ़ पहुंची, जहां से मुख्यमंत्री के ग्रिनवेसिस सेल के माध्यम से 24 नवंबर को विभाग के निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग के पास पहुंची।

निदेशक यह शिकायत 26 नवंबर को फतेहाबाद के जिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत वर्मा के पास भेजकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए।

अब शिकायतकर्ता इस बात को लेकर परेशान है कि जिसके खिलाफ उसने शिकायत की उसी को ही जांच सौंप दी। ऐसे में प्रशासन व सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि कोई आरोपी ही अपने खिलाफ लगे आरोपों की जांच कैसे कर सकता है।


मैं स्पष्टीकरण दूंगा
मैं खुद पर लगे आरोपों का स्पष्टीकरण उच्च अधिकारियों के पास भेज दूंगा। सरकार चाहे तो किसी और अधिकारी से जांच करवा सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह आरोपी पर मामला दर्ज करवाएंगे।
यज्ञदत वर्मा
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed