फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ventilator installed in ICU of Fatehabad Civil Hospital

Fatehabad News: दो साल में सिर्फ एक मरीज को मिला वेंटिलेटर से उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Ventilator installed in ICU of Fatehabad Civil Hospital
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल की आईसीूय में लगा वेंटिलेटर
फतेहाबाद। कोरोना महामारी के दौरान वेंटिलेटर मिलने के बाद उम्मीद थी कि गंभीर मरीजों को अब अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं करना पड़ेगा। मगर उम्मीदें धरी की धरी रह गईं और मरीज रेफर हो रहे हैं। हालात ये है कि दो साल में सिर्फ एक मरीज को ही वेंटिलेटर का फायदा मिल सका। आईसीयू भी अब सिर्फ यहां डिलिवरी के बाद प्रसूता के काम आ रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की आईसीयू में वेंटिलेटर जरूर पहुंच गए लेकिन कर्मचारियों की कमी से ये शुरू नहीं हो सके। वेंटिलेटर को चलाने के लिए आईसीयू में प्रत्येक शिफ्ट में एक डॉक्टर व एक अतिरिक्त की जरूरत है। यानि रोजाना चार डॉक्टर आईसीयू के लिए चाहिए। इसके अलावा निगरानी के लिए दक्ष कर्मचारी की भी जरूरत है जो कि नागरिक अस्पताल में नहीं है। इसके चलते नागरिक अस्पताल में वेंटिलेटर होने के बाद भी मरीजों को फायदा नहीं मिल रहा है। अधिकारियों की माने तो कोरोना महामारी के बाद वेंटिलेटर पर एक ही मरीज को लिया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल को मिले हैं 22 वेंटिलेटर
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान जिला अस्पताल को 22 वेंटिलेटर मिले थे। हालांकि आईसीयू 8 बेड की है लेकिन यहां पर वेंटिलेटर 22 उपलब्ध है। यानि की वेंटिलेटर सरप्लस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आईसीयू में वेंटिलेटर हैं लेकिन डॉक्टरों की कमी है। इमरजेंसी वार्ड में भी डॉक्टर की कमी के कारण दिक्कत आती है और व्यवस्था करनी पड़ती है। आईसीयू के लिए अलग से डॉक्टर की टीम और स्टाफ चाहिए। मुख्यालय को इस संबंध में डिमांड भेज रखी है।
- डॉ. सुभाष, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed