{"_id":"6a4ab0d25c37d4a6e700e1ab","slug":"vehicles-parked-beyond-the-yellow-line-have-increased-congestion-in-the-main-market-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-156872-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पीली पट्टी के बाहर खड़े वाहनों से मुख्य बाजार में बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पीली पट्टी के बाहर खड़े वाहनों से मुख्य बाजार में बढ़ी परेशानी
Mon, 06 Jul 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
शहर के थाना रोड पर पीली पट्टी के बाहर खड़ी गाड़ी। संवाद
फतेहाबाद। शहर के मुख्य बाजार में अवैध पार्किंग और यातायात नियमों की अनदेखी से दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के सामने वाहन खड़े होने और पीली पट्टी से बाहर पार्किंग होने के कारण पूरे क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती है।
थाना रोड, जवाहर चौक, फव्वारा रोड और चार मरला कॉलोनी क्षेत्र में दिनभर यातायात प्रभावित रहता है। पुलिस कर्मियों की तैनाती के बावजूद कई वाहन चालक नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं। थाना रोड पर पार्किंग सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद उसका उपयोग कम किया जा रहा है, जिससे सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
मुख्य बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोग अक्सर अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन दुकानों के ठीक सामने खड़ा कर देते हैं। कई स्थानों पर वाहन सड़क का बड़ा हिस्सा घेर लेते हैं, जिससे अन्य वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
-- -- -
बाइक राइडर्स व जवान नहीं आते नजर
शहर के मुख्य बाजार में दोपहर व शाम के समय पुलिस प्रशासन की ओर से खड़े किए जवान नजर नहीं आते है। दुकानदार विकास कुमार, गुरदीप, सोहित, अजय, रविकांत आदि के अनुसार यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से प्रमुख चौकों और व्यस्त मार्गों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। हालांकि उनके वहां से हटते ही कई वाहन चालक फिर से नियमों की अनदेखी शुरू कर देते हैं। नो-पार्किंग क्षेत्रों में भी वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, लेकिन इनके खिलाफ नियमित कार्रवाई नहीं होने से स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है।
-- -- -
पार्किंग का नहीं का नहीं हो रहा इस्तेमाल
शहर के थाना रोड पर नगर परिषद की ओर से बहुमंजिला पार्किंग बनी हुई है ताकि मुख्य बाजार में वाहनों का दबाव कम किया जा सके। इसके बावजूद अधिकतर वाहन चालक पार्किंग तक जाने की बजाय सड़क किनारे ही वाहन खड़े करना सुविधाजनक समझते हैं। इससे पार्किंग लगभग खाली रहती है, जबकि सड़कों पर जाम लगा रहता है।
-- -- -
यातायात पुलिस के जवान बाजार में लगातार गश्त करके वाहन चालकों को जागरूक करते हैं। यदि फिर भी वाहन चालक अवैध रुप से पार्किंग करते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- जय सिंह, यातायात प्रभारी, फतेहाबाद