फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vehicles arriving in the wards were stopped and their tires deflated; garbage was dumped at the office gate, and slogans were raised

Fatehabad News: वार्डों में पहुंची गाड़ियां रोकीं, हवा निकाली कार्यालय के गेट पर डाला कूड़ा, नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Vehicles arriving in the wards were stopped and their tires deflated; garbage was dumped at the office gate, and slogans were raised
डोर टू डोर कूड़ा हटाने वाले ट्रैक्टर ट्राली के टायरों की निकाली गई हवा :संवाद
रतिया। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 29वें दिन भी जारी रही। वीरवार सुबह प्रशासन की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां भेजी गईं तो हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने उनका घेराव कर दिया।
विज्ञापन

कर्मचारी तीनों गाड़ियों को वापस नगर पालिका कार्यालय ले आए। इसके बाद गाड़ियों में लदा कूड़ा पालिका परिसर में उतारकर बिखेर दिया गया। कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। वहीं कूड़ा उठाने वाले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की हवा भी निकाल दी।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता भूप सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए 6 गाड़िया भेजी गई थी। कर्मचारियों को इसकी सूचना मिली तो वे गाड़ियों के पीछे पहुंच गए। वार्ड 16, वार्ड 17 और मुख्य बाजार में से तीनों गाडि़यों को नगर पालिका परिसर में वापस ले आए। इसके बाद गाड़ियों में पड़ा कूड़ा परिसर में ही बिखेर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पुलिस सुरक्षा में भेजी गई थीं गाड़ियां
नगर पालिका सचिव शुभम कुमार ने बताया कि पुलिस सुरक्षा के बीच डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए तीन गाड़ियां शहर के विभिन्न वार्डों में भेजी गई थीं। प्रशासन का प्रयास है कि शहर की सफाई व्यवस्था जल्द से जल्द पटरी पर लाई जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवा दी जाएगी। सचिव ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय के आगे कूड़ा फेंकने के मामले में कानूनी प्रक्रिया के बारे में उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श किया जा रहा है।

डोर टू डोर कूड़ा हटाने वाले ट्रैक्टर ट्राली के टायरों की निकाली गई हवा :संवाद

डोर टू डोर कूड़ा हटाने वाले ट्रैक्टर ट्राली के टायरों की निकाली गई हवा :संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed