{"_id":"6807dca3ea49e090dd01839a","slug":"vehicles-are-being-parked-at-places-where-water-is-being-filled-in-fire-trucks-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-132649-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अग्निशमन की गाड़ियों में पानी भरने के स्थान खड़े हो रहे हैं वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अग्निशमन की गाड़ियों में पानी भरने के स्थान खड़े हो रहे हैं वाहन
Tue, 22 Apr 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर जलस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के बाहर अग्निशमन की गाड़ियों में पानी भ
फतेहाबाद। दमकल विभाग की ओर से अग्निशमन की गाड़ियों में पानी भरने के स्थान पर चालक अपने वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे अग्निशमन की गाड़ियों में पानी भरने के दौरान इनके हटने का इंतजार करना पड़ता है।
बता दें कि इन दिनों जिले में गेहूं की कटाई का काम चल रहा है। इससे हर रोज खेतों में आग लगने की सूचना मिल रही है। अभी तक जिले में कुल 12 स्थानों पर आग लगी है। इससे हजारों एकड़ में गेहूं की फसल व अवशेष जल चुके हैं। ऐसे में किसी भी समय आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग एहतियात के तौर पर अपनी गाड़ियां तैयार रख रहा है।
मंगलवार को अग्निशमन की गाड़ियों में पानी भरने के लिए बनाए गए स्थान पर एक निजी स्कूल की बस खड़ी करके चालक अपने काम चला गया। इस दौरान दमकल विभाग की गाड़ी को पानी भरने के लिए करीब 10 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। गनीमत यह रही उस दौरान कहीं से आग लगने की सूचना नहीं आई। ऐसे में इस स्थान पर गाड़ी खड़ी करने वाले वाहन चालकों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि अग्निशमन विभाग के कामों में देरी न हो।
विज्ञापन
:: भट्टू रोड पर अग्निशमन की गाड़ियों में पानी भरने के नल को जनस्वास्थ्य विभाग के अंदर बनाने की मांग की है। इस बारे में दो बार पत्र भी दिया गया है। वहीं अग्निशमन विभाग ने शहर के सभी मुख्य मार्गाें जिसमें रतिया रोड, हिसार रोड और भूना रोड पर एक-एक नल लगवाने की मांग की है लेकिन अभी तक इस मांग को पूरा नहीं किया गया है।
-सुमेश कुमार, रिडिंग फायर ऑफिसर, फतेहाबाद।