{"_id":"6041236f8ebc3e8c9775bd2c","slug":"vaccination-campaign-caught-emphasis-fatehabad-news-rtk598363694","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी खेप में 10 हजार कोविशील्ड वैक्सीन डोज मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी खेप में 10 हजार कोविशील्ड वैक्सीन डोज मिली
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में जिला वैक्सीन स्टोर।
- फोटो : Fatehabad
जिले में टीकाकरण बढ़ने के साथ अब वैक्सीन की डोज बढ़नी शुरू हो गई है। वीरवार को जिले को 10 हजार कोविशील्ड वैक्सीन की डोज अलॉट हुई है। जिला वैक्सीन स्टोर की टीम हिसार से लेकर आई है। इससे पहले जिले को वैक्सीन की अलग-अलग मात्रा में तीन खेप मिल चुकी है। जिले तक अब तक वैक्सीन की 31820 डोज पहुंच चुकी है। करीब 10 हजार डोज पात्रों को लग भी चुकी है।
तीसरा चरण शुरू होने के साथ वैक्सीन की जरूरत पड़ने के चलते स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने जिले को कोविशील्ड की 10 हजार डोज भेजी है। इससे पहले पहली खेप में जिले को 5820 और फिर 6000 डोज मिली थी। तीसरी खेप में जिले को आठ हजार डोज को वैक्सीन तथा दो हजार डोज कोविशील्ड की मिली थी।
जानिए अब तक कितनी मिली वैक्सीन
वैक्सीन डोज
कोविशील्ड 23820
कोवैक्सीन 8000
बुजुर्गों को लग रहा है स्वदेशी टीका
तीसरे चरण में बुजुर्गों को स्वास्थ्य विभाग कोवैक्सीन की डोज लगा रहा है। दूसरी डोज भी इसी की लगेगी। इससे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविशील्ड की डोज लगाई जा रही है। 16 जनवरी को जिले में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था जो कि 29 सेंटरों पर चल रहा है।
विज्ञापन
11 फीसदी वैक्सीन हो रही खराब
जिले में कोरोना वैक्सीन की 11 फीसदी डोज खराब हो रही है। उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता सोखी का कहना है कि मुख्यालय से जो आंकड़ा आया है कि उसके मुताबिक करीब 11 फीसदी वैक्सीन डोज खराब हुई है। कोविशील्ड वैक्सीन की एक शीशी में 10 तथा कोवैक्सीन की 20 डोज होती है, शीशी खुलने के चार घंटे बाद वैक्सीन खराब हो जाती है।
वर्जन
वीरवार को जिले को 10 हजार कोविशील्ड वैक्सीन मिली है। टीम हिसार से वैक्सीन ले आई है। सेंटरों पर जैसे-जैसे जरूरत होगी वैक्सीन भेज दी जाएगी। - बलवान सिंह, इंचार्ज, जिला वैक्सीन स्टोर।