{"_id":"645bd9ee01caa0bf2c04ec37","slug":"uproar-over-removal-of-encroachment-in-hans-market-fatehabad-news-c-21-1-129249-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हंस मार्केट में अतिक्रमण हटवाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हंस मार्केट में अतिक्रमण हटवाने पर हंगामा
विज्ञापन
हंस मार्केट से अतिक्रमण हटवाने के लिए सामान जब्त करते नगर परिषद कर्मचारी।
फतेहाबाद। शहर के हंस मार्केट में नगर परिषद टीम द्वारा दुकानों के आगे रखा सामान और रेहड़ियां हटवाने पर इस बार फिर हंगामा हो गया। अभियान के दौरान ही दुकानदार और रेहड़ी संचालक नगर परिषद अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भिड़ गए। रेहड़ी संचालकों ने अधिकारियों और कर्मचारियों पर मंथली लेने के आरोप लगाए और कहा कि जो पैसे देते हैं उनकी रेहड़ियां नहीं हटवाई गईं न ही सामान उठाया गया।
बुधवार को जब नगर परिषद टीम दुकानों के आगे रखी मेज, बोर्ड व अन्य सामान को जब्त करने लगी तब काफी तू-तड़ाक हुई। दुकानदारों ने सामान नगर परिषद कर्मचारियों से खींचने का भी प्रयास किया। इस दौरान दोनों तरफ से धक्का-मुक्की हुई। नगर परिषद अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ दुकानदार और कुछ रेहड़ी संचालक नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे और यहां पर प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के सामने हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख नगर परिषद प्रधान ने मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा और टीम को अभियान बंद कर कार्यालय में बुलवा लिया। यहां पर करीब डेढ़ घंटे तक नगर परिषद प्रधान की मौजूदगी में दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों के बीच बैठक चली लेकिन रेहड़ियों को लेकर सहमति नहीं बन पाई।
रेहड़ी संचालक बोले- उगाही के लिए रिचार्ज खत्म हो गया कोड वर्ड है
नगर परिषद कार्यालय में हंगामा कर रहे रेहड़ी संचालकों ने आरोप लगाया कि अभियान के दौरान एक साइड की रेहड़ियां हटवाई गई है और दूसरी साइड की रेहड़ियां नहीं हटवाई गई है। क्यों कि वह मंथली पहुंचाते है। उगाही के लिए नगर परिषद कर्मचारियों ने रिचार्ज खत्म हो गया है कोड वर्ड रखे हुए हैं। कोड वर्ड का इस्तेमाल करके पैसे लिए जाते हैं और जो नहीं देता है उसका सामान उठा लिया जाता है।
विज्ञापन
सीएसआई बोले- रेहड़ी यूनियन वाले इकट्ठे करते हैं रुपये
हंगामे के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा ने रुपये लेने के आरोपों को गलत बताया और कहा कि रेहड़ी यूनियन वाले रुपये लेते होंगे लेकिन वह नहीं ले रहे हैं। अगर कोई कर्मचारी ले रहा है तो उसका नाम सामने रखा जाए।
पीली पट्टी पर बनी सहमति, रेहड़ियों पर फैसला नहीं ले पाए दुकानदार
नगर परिषद प्रधान के कार्यालय में करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली। इस दौरान नगर परिषद चेयरमैन चुनावों में उम्मीदवार रहे हरदीप सिंह भी मौजूद था। प्रधान ने कहा कि दुकानों से दो फुट दूर पीली पट्टी खींची जाएंगी, अगर इससे बाहर सामान हुआ तो जब्त कर लिया जाएगा। इस पर दुकानदार सहमत हो गए। लेकिन हंस मार्केट में रेहड़ियां लगेंगी या नहीं इस पर दुकानदार रविवार को बैठक करके फैसला लेंगे। कई दुकानदार रेहड़ी लगवाने के पक्ष में थे तो कई ने मनाकर दिया।
कोट
नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दुकानदारों ने 10-10 फुट तक सामान रखा हुआ है जो कि गलत है। इसके अलावा सड़क के बीच में जो भी रेहड़ी लगी है उसे हटवाया गया है। दुकानदार जानबूझकर विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उनके द्वारा किया गया अतिक्रमण हटवाया जा रहा है।
-मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक