{"_id":"633dcbd3cc295f3a6843d67e","slug":"union-threatens-dharna-if-ratia-trader-doesn-t-pay-rs-11-lakh-for-farmers-crop-fatehabad-news-hsr643838999","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: रतिया के व्यापारी ने किसानों की फसल के 11 लाख रुपये नहीं दिए तो यूनियन ने दी धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: रतिया के व्यापारी ने किसानों की फसल के 11 लाख रुपये नहीं दिए तो यूनियन ने दी धरने की चेतावनी
सार
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर 10 अक्तूबर तक व्यापारी ने पंजाब के किसानों की फसल के बकाया रुपये नहीं लौटाए तो यूनियन के सैकड़ों सदस्य व्यापारी की दुकान के आगे अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
रतिया में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पंजाब किसान यूनियन के सदस्य
- फोटो : Fatehabad
विस्तार
फतेहाबाद के रतिया में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर (पंजाब) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रतिया अनाज मंडी के एक व्यापारी पर पंजाब के किसानों की फसल के करीब 11 लाख रुपये न देने का आरोप लगाया। किसान संगठन ने उपमंडल अधिकारी, थाना अध्यक्ष, व्यापार मंडल के प्रधान को शिकायत पत्र भी सौंपा है। इन कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर 10 अक्तूबर तक व्यापारी ने पंजाब के किसानों की फसल के बकाया रुपये नहीं लौटाए तो यूनियन के सैकड़ों सदस्य व्यापारी की दुकान के आगे अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
जिला फरीदकोट यूनियन के जिला सचिव इंद्रजीत सिंह, बाजा खाना ब्लॉक के प्रधान मेजर सिंह, ब्लॉक सचिव बलविंदर सिंह, इकबाल सिंह व अन्य किसान नेताओं ने बताया कि रतिया अनाज मंडी की एक फर्म द्वारा जिला फरीदकोट व जिला बठिंडा के किसानों गुरसेवक, शमशेर सिंह, हरवंश सिंह, जगतार सिंह, अवतार सिंह आदि से 29 दिसंबर 2021, एक जनवरी व आठ जनवरी 2022 को उनके घरों में जाकर करीब 11 लाख रुपये की बासमती धान की फसल की खरीद की गई थी।
विज्ञापन
इसके बदले फर्म ने किसानों को चेक भी दिए थे। फर्म के मालिक के बेटे की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी, जिस कारण फर्म ने किसानों की फसल की बकाया राशि देने में देरी की थी। अब किसान कई बार चक्कर काटेके बाद भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इससे पंजाब के किसानों में भारी रोष है।
विज्ञापन