{"_id":"6a906f279df4357e510145a3","slug":"unanimous-consensus-on-five-posts-in-the-chamber-of-commerce-elections-but-a-deadlock-over-the-treasurer-post-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-160064-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: व्यापार मंडल चुनाव में पांच पदों पर सर्वसम्मति, कोषाध्यक्ष पर पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: व्यापार मंडल चुनाव में पांच पदों पर सर्वसम्मति, कोषाध्यक्ष पर पेच
Thu, 27 Aug 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी के व्यापार मंडल के कार्यालय के बाहर सर्वसहमति पर चर्चा करते व्यापारी। संवाद
फतेहाबाद। अनाज मंडी व्यापार मंडल चुनाव में छह में से पांच पदों पर सर्वसम्मति बनने की स्थिति सामने आई है। कोषाध्यक्ष पद पर नवीन कुमार के चुनाव लड़ने के ऐलान से मामला अटक गया है। अंतिम स्थिति 28 अगस्त को नामांकन वापसी के बाद स्पष्ट होगी।
प्रधान पद के लिए जगदीश भादू, रमेश कुमार और नरेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें सहमति बनने के बाद रमेश कुमार को प्रधान चुन लिया गया। वरिष्ठ उपप्रधान पद पर सुरेश जिंदल का ही नामांकन होने से उनकी स्थिति पहले ही स्पष्ट थी।
उपप्रधान पद पर कृष्ण कुमार और हरभजन कम्बोज मैदान में थे। इनमें हरभजन कम्बोज के नाम पर सहमति बनी। सचिव पद पर बागाराम और ज्ञानचंद ने नामांकन दाखिल किया था। सहमति के बाद बागाराम को चुना गया। ज्ञानचंद इस फैसले से नाराज नजर आए और उन्होंने इस संबंध में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
सहसचिव पद पर राजेंद्र कुमार और सुरजीत कुमार उम्मीदवार थे। आपसी सहमति से राजेंद्र कुमार के नाम पर सहमति बनने की बात सामने आई है। कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार और नवीन कुमार के बीच मुकाबले की स्थिति बनी हुई है।
सुरेंद्र कुमार के नाम पर सहमति बनने के बाद नवीन कुमार ने नाराजगी जताई और स्पष्ट किया कि वह नामांकन वापस नहीं लेंगे तथा चुनाव लड़ेंगे। व्यापार मंडल के चुनाव 13 सितंबर को प्रस्तावित हैं। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। यदि सभी पदों पर उम्मीदवार नामांकन वापस ले लेते हैं तो चुनाव की जरूरत नहीं पड़ेगी।
-- -- -- -- -- -- -
:: अनाज मंडी के व्यापार मंडल के चुनाव की प्रक्रिया में वीरवार को नामांकन की जांच की गई है जिसमें सभी नामांकन ठीक मिले हैं। शुक्रवार को नामांकन वापस लेने का दिन है। अगर किसी भी पद पर एक से अधिक उम्मीदवार होंगे तो चुनाव करवाया जाएगा।
- गोपाल राय चौधरी, चुनाव अधिकारी, व्यापार मंडल, फतेहाबाद।