{"_id":"646e57ffa7747152db0ac414","slug":"ultrasound-facility-closed-for-pregnant-women-in-hospital-by-putting-notice-of-regret-for-inconvenience-fatehabad-news-c-21-1-141649-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: असुविधा के लिए खेद का नोटिस लगाकर अस्पताल में गर्भवती के लिए बंद की गई अल्ट्रासाउंड सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: असुविधा के लिए खेद का नोटिस लगाकर अस्पताल में गर्भवती के लिए बंद की गई अल्ट्रासाउंड सुविधा
Thu, 25 May 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 25 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष।
फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के तहत गर्भवती के लिए चल रही अल्ट्रासाउंड सुविधा को सात दिन के लिए बंद कर दिया गया है। असुविधा के लिए खेद है का नोटिस अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर लगाया गया है। नोटिस के मुताबिक अस्पताल में 24 मई से लेकर 30 मई तक ये सुविधा बंद रृेगी। बताया जा रहा है कि विशेषज्ञ किसी काम से बाहर गए हुए है, इसी कारण से सुविधा बंद की गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती के लिए अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू कर रखी है। यहां पर गर्भवती के निशुल्क अल्ट्रासाउंड होते हैं और इसका भुगतान मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग करता है। अस्पताल में रोजाना करीब 50 से 60 गर्भवती के अल्ट्रासाउंड होते हैं।
जिले के सरकारी अस्पतालों में नहीं अल्ट्रासाउंड सुविधा :
सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ न होने के चलते अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं है। इसके चलते गर्भवती को परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि विभाग ने कई जगहों पर निजी सेंटरों को पैनल में ले रखा और गर्भवती को वहां भेजा जाता है।
विज्ञापन
दूसरे पैनल अस्पताल में भेजा जा रहा है
नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा एक सप्ताह के लिए फिलहाल बंद है। विशेषज्ञ बाहर गए हुए हैं। गर्भवती को दूसरे पैनल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा जा रहा है।
- डॉ.अनामिका बिश्नोई, उप सिविल सर्जन