फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths from Rajasthan held with 1 kg opium

एक किलो अफीम के साथ राजस्थान के दो युवक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two youths from Rajasthan held with 1 kg opium
फतेहाबाद। भट्टू रेलवे स्टेशन के बाहर से पुलिस ने राजस्थान के दो युवकों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 1 किलो 30 ग्राम अफीम बरामद की है। पकड़े गए युवक मोनू निवासी उदासर जिला बीकानेर व भवानी सिंह निवासी श्रीकर्णपुर जिला श्रीगंगानगर के खिलाफ थाना भट्टूकलां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

भट्टूकलां थाना प्रबंधक शादी राम ने बताया कि एएसआई जयबीर के नेतृत्व में गश्त के दौरान पुलिस टीम लुदेसर चौक से रेलवे स्टेशन भट्टूकलां की तरफ जा रही थी। टीम जब रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो रेलवे स्टेशन से दो युवक बाहर आए और सामने पुलिस टीम को देखकर घबरा गए और मुड़कर चलने लगे। शक के आधार पर पुलिस कर्मचारियों ने इन्हें काबू कर पूछताछ की और तलाशी ली तो इनके पास एक बैग से 1 किलो 30 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ पर उन्होंने बताया कि यह अफीम श्रीकर्णपुर जिला श्रीगंगानगर से लेकर आए हैं। पुलिस ने पूछताछ व सप्लायर की तलाश के लिए दोनों को कोर्ट से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed