फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two wheelers have to be given in parking 5 rupees

मल्टीपर्पस पार्किंग का ठेका 5.75 लाख में छूटा, बोलीदाताओं ने पूल का किया प्रयास, नप प्रधान अड़े तो बढ़ी बोली

Mon, 28 Dec 2020 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two wheelers have to be given in parking 5 rupees
शहर के थाना रोड पर स्थ्ति मल्टीपर्पज पार्किंग के ठेके को लेकर नगर परिषद में प्रधान दर्शन नागपाल के कार्यालय में खुली बोली हुई। बोली से पहले छह बोलीदाताओं से तीन-तीन लाख रुपये की सिक्योरिटी जमा करवाई गई। डीएसपी रोड निवासी कालीदास, गांव मानावाली निवासी दीपक, गांव खैरातीखेड़ा निवासी बिट्टू, गांव बनगांव निवासी हरीश, गांव रेगर बस्ती निवासी जग्गा, धर्मशाला रोड निवासी अशोक कुमार ने बोली के लिए सिक्योरिटी राशि जमा करवाई थी। राशि जमा करवाने के बाद दो बोलीदाता नहीं पहुंचे। नप प्रधान दर्शन नागपाल ने बोली रद्द करने के आदेश दे दिए लेकिन मौके पर मौजूद चार बोलीदाताओं व उनके साथियों ने हंगामा कर दिया। प्रधान ने बोली से नदारद दोनों बोलीदाताओं को सिक्योरिटी राशि जब्त करने की चेतावनी दी। 30 मिनट बाद दोनों बोलीदाता पहुंचे और बोली शुरू करवाई गई। 5.20 लाख रुपये से बोली शुरू हुई लेकिन इसी बीच बोलीदाताओं ने पूल करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

बोलीदाता 5.41 लाख रुपये की बोली देने के बाद रुक गए लेकिन नप प्रधान दर्शन नागपाल ने 5.75 लाख रुपये कम ठेका देने से मना कर दिया। बोलीदाताओं ने शर्तें ज्यादा लगाने पर हंगामा कर दिया और कहा कि बोली नहीं बढ़ाएंगे। नप प्रधान ने कहा कि 5.75 लाख रुपये से कम में ठेका नहीं दूंगा। हंगामे के बीच गांव खैरातीखेड़ा निवासी बिट्टू ने 5.75 लाख रुपये की बोली लगाकर ठेका अपने नाम छुड़वा लिया।
विज्ञापन

मल्टीपर्पज पार्किंग का ठेका पिछले साल 5.20 लाख रुपये में छूटा था। ठेकेदार से दो लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा करवाई गई थी। ठेकेदार का अब 2.60 लाख रुपये बकाया है। सिक्योरिटी जब्त करने के बाद भी 60 हजार रुपये नप के फंस गए है। अब नप नए ठेकेदार की तीन लाख रुपये सिक्योरिटी राशि जमा करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप ने पार्किंग में मोटरसाइकिल, स्कूटर खड़ी करने के पांच रुपये प्रति वाहन 24 घंटे, कार, जीप आदि वाहन खड़े के करने 10 रुपये प्रति वाहन 24 घंटे के हिसाब से लिए जाएंगे। चार पहिये वाहनों मासिक शुल्क 300 रुपये और दुपहिया वाहन के 150 रुपये प्रति माह के हिसाब से लिए जाएंगे। अगर ठेकेदार ज्यादातर रुपये लेता है तो उसे नप एक हजार रुपये जुर्माना लगा सकता है।

मल्टीपर्पज पार्किंग की खुली बोली हो गई है। पिछले साल की तुलना में इस बार 55 हजार रुपये ज्यादा में ठेका छूटा है। पार्किंग में वाहन खड़े करने के अगर ठेकेदार ज्यादा रुपये लेता है तो नप को इस बारे में शिकायत करें। - दर्शन नागपाल, नप प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed