फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two Scorpios worth 30 lakh belonging to a Ratiya drug smuggler frozen

Fatehabad News: रतिया के नशा तस्कर की 30 लाख की दो स्कॉर्पियो फ्रीज

Sat, 12 Sep 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 12 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two Scorpios worth 30 lakh belonging to a Ratiya drug smuggler frozen
फतेहाबाद। जिला पुलिस ने रतिया निवासी नशा तस्कर रमनदीप की करीब 30 लाख रुपये कीमत की दो महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ियां फ्रीज करवाई हैं। कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ(1) के तहत हुई है।
विज्ञापन

सक्षम प्राधिकारी सेफ्मा नई दिल्ली ने नौ सितंबर को फ्रीजिंग आदेश को मंजूरी दी थी। पुलिस के अनुसार दोनों गाड़ियों को फ्रीज करने का आदेश 11 अगस्त को जारी किया गया था। अब इन्हें सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना बेचा या हस्तांतरित नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन

एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान में तस्करों के आर्थिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। वर्ष 2026 में जिले में अब तक 480 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वित्तीय जांच के आधार पर 32 तस्करों की कुल 5 करोड़ 24 लाख 98 हजार 149 रुपये की संपत्ति फ्रीज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रमनदीप को सात मई 2016 को सात ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में शहर थाना रतिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वित्तीय जांच में पुलिस की बस अड्डा चौकी और प्रॉपर्टी अटैचमेंट सेल ने उसकी आय संपत्ति और आर्थिक स्रोतों की जांच की।

पुलिस के अनुसार रमनदीप के खिलाफ वर्ष 2018, 2023, 2025 और 2026 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हैं। एएसपी ने कहा कि नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से नशा तस्करी की सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed