फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two new dengue patients found in district, number rises to 51

जिले में डेंगू के दो नए मरीज मिले, 51 हुई संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two new dengue patients found in district, number rises to 51
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू केस जिले में बढ़ते ही जा रहा है। सबसे ज्यादा बच्चे और युवा डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को जिले में डेंगू के दो नए केस मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 51 हो गई है। अभी फिलहाल दो मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। अब तक डेंगू के मिले 51 में से 13 मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को टोहाना के वार्ड नंबर 14 निवासी 39 वर्षीय युवक और भिरड़ाना निवासी 60 वर्षीय महिला डेंगू पीड़ित मिली है। बुधवार को जिले में डेंगू के 8 सैंपल लिए गए। अभी तक स्वास्थ्य विभाग डेंगू आशंकित 726 मरीजों के सैंपल ले चुका है। बता दें कि डेंगू बुखार एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर दिन में काटता है। डेंगू का मच्छर किसी भी जल इकट्ठा करने वाले बर्तन में पैदा हो सकता है। यह स्वच्छ जल में पनपता है। यह मच्छर कूलर, टंकी, गमला, टैंक, छतों पर पड़े टायर, फ्रीज के पीछे लगी ट्रे, गड्ढों में ठहरे पानी व नालियों में रुके पानी में पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

9 जगहों पर मिला लारवा
जिले में अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें 706427 जगहों पर सर्वे कर चुकी है। सर्वे के दौरान 3083 जगहों पर लारवा मिल चुका है। बुधवार को 2435 जगहों पर सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान 9 जगहों पर लारवा मिला है। लारवा मिलने पर नोटिस जारी किया गया है। अब तक विभाग 3006 लोगों को नोटिस जारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल डेंगू की स्थिति
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 51
कोट
डेंगू को लेकर जिले में स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार डोर टू डोर सर्वे कर रही है और लारवा मिलने पर नष्ट किया जा रहा है। लोगों से भी अपील है कि डेंगू को लेकर अलर्ट रहे और सावधानी बरतें।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed