फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two fake students caught in English exam, five slips found with one

बारहवीं कक्षा की अंग्रजी की परीक्षा में दो फर्जी विद्यार्थी पकड़े, एक पास मिली पांच पर्चियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Two fake students caught in English exam, five slips found with one
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से सोमवार को बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गई। परीक्षा को लेकर जिले में 69 केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों में करीब 13 हजार विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षा को लेकर 13 उड़नदस्ते तैनात किए गए थे। उड़नदस्तों ने नकल के तीन केस पकड़े। एक स्कूल से दो फर्जी विद्यार्थी पकड़े गए हैं, जिनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। इसके अलावा भूना में राजकीय कन्या स्कूल में विद्यार्थी से पर्चियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग जांच के लिए जब सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में पहुंची तो टीम को यहां पर जांच के दौरान दो फर्जी विद्यार्थी मिले। ये विद्यार्थी दूसरे की जगह पेपर दे रहे थे। बताया जा रहा है एक फर्जी विद्यार्थी मौके से फरार हो गया। केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर फर्जी विद्यार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। इसके अलावा वाइस चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग ने राजकीय कन्या स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में जांच के दौरान एक विद्यार्थी के पास से पांच पर्चियां बरामद की गई है। विद्यार्थी ने जेब में पर्चियां छिपा रखी थी। वहीं टीम को आशंका है कि विद्यार्थी फर्जी हो सकता है। फिलहाल टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर टीमें ने की चेकिंग :
उड़नदस्ता केंद्र जांचे यूएमसी बनाए गए
डीसी 4 0
एसडीएम फतेहाबाद 6 0
एसडीएम रतिया 4 0
एसडीएम टोहाना 5 0
डीईओ 4 0
चेयरमैन स्पेशल रतिया 2 0
चेयरमैन स्पेशल टोहाना 5 0
बोर्ड चेयरमैन स्पेशल 3 2
सचिव स्पेशल 4 0
प्रश्र पत्र 4 0
वाइस चेयरमैन 4 1
प्रश्र पत्र रतिया 4 0
प्रश्र पत्र टोहाना 5 0
जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक रही है। परीक्षा को लेकर जिले में 69 केंद्र बनाए गए। 13 उड़नदस्तों ने चेकिंग की। इस दौरान तीन यूएमसी बनाए गए है।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed