फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two corona infected, including a six-month-old girl, were found

Fatehabad News: छह माह की बच्ची समेत दो कोरोना संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two corona infected, including a six-month-old girl, were found
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में राहत है। संक्रमण दर कम हो रही है। वीरवार को जिले में 6 माह की बच्ची समेत दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि जिले में 232 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी जिले में 22 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के हुडा सेक्टर निवासी 38 वर्षीय युवक और गांव बोदीवाली निवासी 6 माह की बच्ची कोरोना संक्रमित मिली है। बच्ची हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल है। जिले में वीरवार को कोरोना के 198 सैंपल लिए गए हैं। लैब से 524 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। इसके अलावा 10 कोरोना संक्रमित डिस्चार्ज होने के बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या 22 रह गई है। इसमें दो संक्रमित अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

कोरोना का पीक गुजरा, कम हो रहे केस
कोरोना संक्रमण का पीक गुजर गया है, इसके चलते नए केसों में कमी आई है। पिछले दिनों जिले में कोरोना के नए केसों में बढ़ोतरी हुई थी। एक दिन में ही 21 केस मिले थे। इसके बाद नए केसों में कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अब तक ये रही कोरोना संक्रमण की स्थिति
क्षेत्र संक्रमित
फतेहाबाद शहर 5288
टोहाना शहर 2660
रतिया 3577
भट्टूकलां 3303
बड़ोपल 1243
भूना 2568
जाखल 1702

वैक्सीन 27 दिन से नहीं, वीसी में मिला जल्द मिलने का आश्वासन
कोरोना वैक्सीन पिछले 27 दिन से जिले में नहीं है। कोवैक्सीन का स्टॉक 31 मार्च को खत्म हो गया था। इससे पहले कोविशील्ड वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है। वैक्सीन को लेकर जिला अधिकारियों की उच्च अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये बैठक हुई। इस बैठक में आश्वासन दिया गया है कि जिले को जल्द वैक्सीन डोज अलॉट होगी। जिले में करीब 2.25 लाख पात्रों को दूसरी डोज भी नहीं लगी है।

कोट
कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। जिले में दो नए केस मिले है। टीम संक्रमितों को ट्रेस कर रही है और उन्हें जिस उपचार की जरूरत है वह दिया जा रहा है। लोगों से भी अपील है कि कोरोना संक्रमण को लेकर अगर लक्षण हैं तो जांच जरूर करवाएं।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed