{"_id":"67cde03702ef2999d2081384","slug":"two-arrested-in-the-theft-case-in-agrawal-colony-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-130469-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अग्रवाल काॅलोनी में हुई चोरी के मामले में दो को किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अग्रवाल काॅलोनी में हुई चोरी के मामले में दो को किया काबू
विज्ञापन
फतेहाबाद में चोरी मामले में पकड़ा गए आरोपी पुलिस गिरफ्त में
फतेहाबाद। शहर पुलिस ने अग्रवाल काॅलोनी में एक मकान में घुसकर लाखों के गहने व नकदी चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान प्रदीप उर्फ कालू निवासी ठाकर बस्ती फतेहाबाद हाल भाटिया कॉलोनी फतेहाबाद व भूरा सिंह उर्फ सोनू निवासी यूपी हाल ढाणी मसीतां वाली फतेहाबाद के रूप में हुई है।
थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने 23 दिसंबर 2024 को खैराती खेड़ा रोड, धान कालोनी निवासी अनिल की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अग्रवाल कॉलोनी स्थित मकान के मेन गेट को ताला लगाकर बच्चों सहित बाजार चला गया था। दोपहर को जब वह वापस घर आया तो उसने देखा कि कमरे में रखी अलमारी और बेड का सारा सामान बिखरा हुआ था। जब उसने सामान की जांच की तो पता चला कि अज्ञात चोर अलमारी में रखी 45 हजार रुपये की नकदी के अलावा बैड में रखा सोने का मंगलसूत्र, कानों की सोने की झुमकी, अंगूठियां सहित 4 तोले सोने के गहने, दो जोड़ी पाजेब व आधा किलो चांदी के सिक्के गायब थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में जांच अधिकारी सुमित्रा ने आरोपियों को लेकर सुराग जुटाते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
-