फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   turning point in missing nursing student

लापता नर्सिंग छात्रा की घटना में आया मोड़

Wed, 10 Sep 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 10 Sep 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन

तीन महीने पहले लापता कॉलेज छात्रा की घटना में नया मोड़ आ गया है। लड़की के पिता को 5 सितंबर को स्पीड पोस्ट मिला है, जिसमें लड़की के उत्तराखंड में किसी केपी गंगवार के पास होने की बात सामने आई है। जिसके बाद टोहाना पुलिस ने चिट्ठी के पते पर जाकर छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस द्वारा इस मामले में सहयोग न करने पर लड़की का पता नहीं लग सका है। जिसको लेकर दर्जनों ग्रामीण डीएसपी विजय कक्कड़ से मिले और पुलिस फोर्स भेजने की अपील की। डीएसपी ने मामले को गंभीर लेते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


7 जून को कॉलेज जाने के बाद छात्रा लापता हो गई थी, जिसके बाद लड़की के पिता ने थाने में मामला भी दर्ज कराया था। जिसके बाद लड़की का कोई पता नहीं चला। 5 सितंबर को लड़की के पिता को स्पीड पोस्ट मिला, जो राकेश कुमार नामक युवक ने भेजा था। पत्र में रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड के व्यक्ति का पता लिखा हुआ है, जिस पर छात्रा को अगवा करने का आरोप है। जानकारी पर टोहाना पुलिस हरकत में आई और छात्रा की तलाश को उत्तराखंड रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या लिखा है चिट्ठी में:
पते के माध्यम से आपको सूचित करता हूं कि सात जून को टोहाना के एक नर्सिंग स्कूल में पढ़ने के लिए निकली तुम्हारी बेटी पहाड़ गंज वार्ड नं.4 रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड निवासी के कब्जे में है।  यहां पर चार पेज का अखबार निकलता है। आरोपी उसका पत्रकार है और पुलिस की दलाली करता है। इसलिए यहां की पुलिस तुम्हारी किसी तरह की मदद नहीं करेगी। किसी बहाने से तुम्हारी बेटी से मुलाकात हुई। उसने अपना दुख बताया तो मैं पत्र लिख रहा हूं। तुम अपनी बेटी को छुड़ा लो। वरना वह तुम्हारी बेटी को आगे बेच देगा।


मामला हुआ पेचीदा
छात्रा तीन महीने पहले अपनी सहेली को सामान देकर लापता हो गई थी। जिसके बाद उसका कोई पता नहंी चला। अब इस तरह का लेटर मिलने से मामला और भी पेचीदा हो गया है और इसमें केपी गंगवार के खिलाफ कई बातों का जिक्र किया गया है। लेकिन अब असलियत  तो पुलिस द्वारा कार्रवाई करने के बाद ही सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed