फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Truck crushes Bihar laborer returning after offering Namaz, two companions injured

Fatehabad News: नमाज पढ़कर लौट रहे बिहार के मजदूर को ट्रक ने कुचला, दो साथी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Truck crushes Bihar laborer returning after offering Namaz, two companions injured
जाखल। बकरीद के दिन सुबह नमाज पढ़कर लौट रहे पांच बेटियों के पिता बिहार के मधुबनी जिले के निवासी 45 वर्षीय प्रवासी मजदूर को ट्रक चालक ने कुचल दिया। इससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को पहले टोहाना के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सदर टोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के ताऊ के बेटे विल्ट आलम के बयान पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


छह महीने पहले आया था गांव म्योंद कलां में
मृतक के भाई विल्ट आलम ने बताया कि उसका चचेरा भाई 45 वर्षीय शरफे आलम बिहार के मधुबनी जिले के गांव डारह मधेपुर का निवासी था। शरफे आलम मजदूरी करने के लिए छह महीने पहले ही यहां आया था। इन दिनों वह जाखल के गांव म्योंद कलां में खेतों में धान लगाने का कार्य कर रहा था। वीरवार को शरफे आलम, उसका चचेरा भाई नजीम व रिश्तेदार नाजीम बाइक पर सवार होकर बकरीद मनाने टोहाना ईदगाह गए थे। जहां ईद की नमाज पढ़ने के बाद तीनों बाइक पर वापस म्योंद कलां लौट रहे थे। रास्ते में गांव रहनवाली के पास नहर पर संकरा पुल है, जिस पर बारिश की वजह से फिसलन हो रही थी। इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार नजीम व नाजीम रेलिंग की तरफ सड़क पर जा गिरे, जबकि ट्रक शरफे आलम के ऊपर से गुजर गया। ट्रक के दोनों पहियों से वह रौंदा गया। इससे शरफे आलम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नजीम व नाजीम को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका फिलहाल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलिंग लगाने के बाद और संकरा हो गया है पुल

ग्रामीण सुखविंद्र व शिवजीत सिंह आदि ने बताया कि यह पुल काफी संकरा है, यदि कोई बड़ा वाहन यहां से गुजरे तो पास से साइकिल भी नहीं निकल सकती है। अब यहां रेलिंग लगाने से यह और संकरा हो गया है। यदि पुल चौड़ा होता तो शायद यह दुखद घटना नहीं होती।

कोट

मृतक शरफे आलम के चचेरे भाई विल्ट आलम के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
-यादविंद्र सिंह, प्रभारी, सदर थाना टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed