फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Treatment will not be available today, leave in government, private hospital doctors on strike for 24 hours

Fatehabad News: आज नहीं मिलेगा इलाज, सरकारी में छुट्टी, निजी अस्पताल डॉक्टर 24 घंटे की हड़ताल पर

Mon, 03 Apr 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 03 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Treatment will not be available today, leave in government, private hospital doctors on strike for 24 hours
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्ची कटवाते हुए मरीज।
फतेहाबाद। सरकारी और निजी अस्पतालों में लोगों को मंगलवार को इलाज नहीं मिलेगा। सरकारी अस्पताल में मंगलवार को छुट्टी के चलते ओपीडी बंद रहेगी तो निजी अस्पताल के डॉक्टर सुबह 5 बजे से लेकर 24 घंटे की हड़ताल पर जा रहे है। ओपीडी के साथ-साथ यहां इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रहेंगी। हालांकि सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन

फतेहाबाद आईएमए ने राजस्थान आईएमए के समर्थन में 24 घंटे हड़ताल का फैसला लिया है। यहां तक लैब तकनीशियन भी मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर लैब बंद करके हड़ताल पर रहेंगे और भिवानी में सीएम का घेराव कार्यक्रम में पहुंचेगे। मेडिकल लेबोरट्री टेक्नोलॉजिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से ये फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


निजी अस्पतालों में इमरजेंसी भी रहेगी बंद
आईएमए फतेहाबाद के मीडिया इंचार्ज डॉ.पवन मेहता ने बताया कि आईएमए हरियाणा के अनुरोध पर आईएमए फतेहाबाद की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से मंगलवार को पूर्ण बंद का आह्वान किया गया है। यह हड़ताल आईएमए राजस्थान के डॉक्टर पर थोपे गए आरटीएच बिल के विरोध में है। इस दौरान फतेहाबाद के अस्पताल बंद रहेंगे और डीसी को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके अलावा डॉक्टरों का एक दल मंगलवार को जयपुर में होने वाली महारैली में भी भाग लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में बंद रहेंगी 450 लैब :
हरियाणा मेडिकल लेबोरट्री टेक्नोलॉजिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राजीव सेतिया ने बताया कि मांगों को लेकर मंगलवार को हड़ताल रहेगी। जिले में करीब 450 लैब हैं और सभी संचालक बंद रखकर विरोध जताएंगे। एसोसिएशन की तरफ से मंगलवार को भिवानी में सीएम का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed