फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Travel on the Ratia-Tohana road has become a disaster for people.

Fatehabad News: रतिया-टोहाना मार्ग पर लोगों का सफर बना आफत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Travel on the Ratia-Tohana road has become a disaster for people.
रतिया शहर से टोहाना की ओर जाने वाली सड़क जो खराब हो चुकी है। संवाद
फतेहाबाद। रतिया शहर से टोहाना की ओर जाने वाली सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। रतिया शहर की सीमा से लेकर गांव नथवान तक सड़क की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। सड़क में जगह-जगह बने गड्ढों के कारण हादसे होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन




करीब चार किलोमीटर लंबी इस सड़क में कोई हिस्सा ऐसा नहीं बचा, जहां गड्ढे न हो। सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और अब केवल इसमें रोड़े और मिट्टी ही बची है। वहीं गांव नथवान से चिम्मो तक भी सड़क की हालत खराब हो चुकी है। इस कारण रात के समय वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


----

दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत



इस खराब सड़क का सबसे बुरा असर दो पहिया वाहन चालकों पर पड़ रहा है। दिन के उजाले में भी संभलकर चलना पड़ता है, लेकिन रात के समय तो सफर करना किसी जोखिम से कम नहीं। अंधेरे में या तो गड्ढे दिखाई नहीं देते, या फिर सामने से आ रहे वाहनों की हेडलाइट की चकाचौंध में चालक संतुलन खो बैठते हैं। जिस कारण छोटे-छोटे कई हादसे हो चुके है। यह सड़क टोहाना शहर के साथ प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ को भी जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

रतिया के विधायक के घर के पास भी बुरा हाल

रतिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक जरनैल सिंह का घर भी इस रास्ते पर ही आता है। विधायक जरनैल सिंह के घर के पास भी सड़क में काफी गड्ढे हैं। इस कारण विधायक से मिलने के लिए आने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

---

रतिया से टाेहाना की ओर जाने वाली सड़क को लेकर टेंडर लगा दिया है, जल्द ही काम भी शुरू हो जाएगा।

- संदीप सचदेवा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग।

रतिया शहर से टोहाना की ओर जाने वाली सड़क जो खराब हो चुकी है। संवाद

रतिया शहर से टोहाना की ओर जाने वाली सड़क जो खराब हो चुकी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed