{"_id":"f73bd1026524475c0ad953aed5881c2c","slug":"transportation-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद डिपो की सभी बसें निकली सड़कों पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद डिपो की सभी बसें निकली सड़कों पर
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंदोलनकारियों द्वारा जिले भर में सड़कों से जाम उठाने एवं रेलवे ट्रैक खाली करने के बाद जिला उपायुक्त एनके सोलंकी ने बुधवार को प्रशासन एवं सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस मौके पर डीसी सोलंकी ने साफ तौर पर कहा कि जिले में आम जन-जीवन अब पूरी तरह से सामान्य हो गया है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बीते दिन रोडवेज बसें अग्रोहा से आगे नहीं जा रही थी लेकिन बुधवार को इसमें भी सुधार आया है और अब हिसार रोड पर भी फतेहाबाद रोडवेज की बसें आ-जा रही हैं। रेलवे ट्रैक से भी जाम उठा दिए गए हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि जिला में ऐहतियात के तौर पर पुलिस व सेना की तैनाती लगातार बनी हुई है और सभी इलाकों पर नजर भी रखी जा रही है। कई स्थानों पर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस द्वारा नाके लगाकर वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
उपायुक्त सोलंकी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जाए। साथ ही पूरी सुरक्षा व एहतियात भी बरती जाए।
बैठक में कर्नल अमित यादव, एएसपी गंगा राम पूनिया, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, एसडीएम संतलाल पचार, डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज, मेजर निखिल अरोड़ा, कार्यकारी अभियंता सुभाष भांभू, जीएम रोडवेज लेखराज, डिप्टी डीईओ दयानंद सिहाग, डीएफओ नरेश रंगा आदि मौजूद रहे।