फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Trackman arrested for 40 cases of liquor from railway quarters

रेलवे क्वार्टर से 40 पेटी शराब मिलने के मामले में ट्रैकमैन गिरफ्तार

Thu, 13 May 2021 10:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Trackman arrested for 40 cases of liquor from railway quarters
गांव जमालपुर शेखां स्थित रेलवे क्वार्टर से शराब की 40 पेटियां मिलने के मामले में सदर थाना पुलिस ने गांव गाजूवाला में कार्यरत ट्रैकमैन सुविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने शराब जींद जिले से लाने की बात कबूल की है। फिलहाल सदर पुलिस आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर आगामी कार्रवाई में जुट गई है ताकि पूरे मामले का पटाक्षेप किया जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सदर पुलिस की टीम ने 5 मई को गुप्त सूचना के आधार पर गांव जमालपुर शेखां स्थित रेलवे क्वार्टर में छापे मार कर 40 पेटी अवैध शराब बरामद की थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कोविड नियमों की अवहेलना, एक्साइज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए क्वार्टर में रहने वाले सरकारी कर्मचारी जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के गांव बनियाखेडा निवासी 26 वर्षीय सुविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच के अनुसार आरोपी गांव गाजूवाला रेलवे स्टेशन पर ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत है, जिसने शराब दूसरे जिले से लाने की बात को कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय मे पेश कर उसे जेल भेज दिया तथा उसके बताएं अनुसार आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed