फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tough fight between BJP and Congress on all three seats of Fatehabad district

Fatehabad News: फतेहाबाद जिले की तीनों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में ही कड़ा मुकाबला

Fri, 04 Oct 2024 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 04 Oct 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
Tough fight between BJP and Congress on all three seats of Fatehabad district
देवेंद्र सिंह बबली।
फतेहाबाद। जिले में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सत्ताधारी दल भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। सबसे कड़ा मुकाबला फतेहाबाद सीट पर बना हुआ है। यहां भाजपा से मौजूदा विधायक दुड़ाराम और कांग्रेस से पूर्व विधायक बलवान सिंह मैदान में हैं। इस सीट पर इनेलो प्रत्याशी सुनैना चौटाला और निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र चौधरी भी मुकाबले को रोमांचक बना रहे हैं। राजेंद्र शहर के सबसे बड़े वोट बैंक पंजाबी समाज से आते हैं। टोहाना में भाजपा से पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली और कांग्रेस से पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह जबकि रतिया में भाजपा से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और कांग्रेस से पूर्व विधायक जरनैल सिंह में मुकाबला है।
विज्ञापन

फतेहाबाद सीट से 18, टोहाना से 12 और रतिया से 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, फतेहाबाद में 18 में से एक उम्मीदवार गांव गदली निवासी विश्वामित्र भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम को समर्थन दे चुके हैं। तीनों सीटों पर कांग्रेस और भाजपा दोनों खेमों को भितरघात की आशंका भी रहेगी।
विज्ञापन


टोहाना में देवेंद्र बबली का मुकाबला सात बार जीते सिंह परिवार से
टोहाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली का सीधा मुकाबला यहां से सात बार विधायक बन चुके सिंह परिवार से है। दोनों में कड़ी टक्कर बनी हुई है। सिंह परिवार से सरदार हरपाल सिंह पांच बार और उनके बेटे परमवीर सिंह दो विधायक रह चुके हैं। बबली के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी जनसभाएं कर चुके हैं। परमवीर सिंह के समर्थन में सांसद कुमारी सैलजा एक जनसभा कर चुकी हैं। पिछली बार 52,000 वोटों से जीते बबली के लिए लगातार दूसरी जीत पाने जबकि परमवीर सिंह के समक्ष हार की हैट्रिक रोकने की चुनौती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रतिया में जीत के लिए अकेले मैदान में डटीं सुनीता दुग्गल
रतिया विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा से सुनीता दुग्गल और कांग्रेस से जरनैल सिंह में टक्कर है। सुनीता दूसरी बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहीं हैं जबकि जरनैल छठी बार मैदान में हैं। इससे पहले पांच में से दो चुनाव में जरनैल जीते हैं जबकि तीन में हारे हैं। निवर्तमान विधायक लक्ष्मण नापा, पंचायत समिति के चेयरमैन केवल मेहता, मुख्तयार बाजीगर जैसे नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद सुनीता को अकेले ही जूझना पड़ रहा है। रतिया में बड़े नेताओं में भाजपा से सिर्फ पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का ही दौरा हुआ है। हेमा मालिनी का रोड शो रद्द हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed