फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Took 50 samples of Corona, waiting for report of 115 samples

Fatehabad News: कोरोना के 50 सैंपल लिए, 115 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Took 50 samples of Corona, waiting for report of 115 samples
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कोरोना के 50 सैंपल लिए है। अस्पताल में आरटीपीसीआर के 35 और रैपिड एंटीजन के 15 सैंपल लिए गए हैं। रैपिड एंटीजन सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि आरटीपीसीआर के 115 सैंपलों की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग यहां लैब में जांच किट न होने से सैंपलों को अग्रोहा मेडिकल की लैब में भेज रहा है लेकिन यहां से दो से तीन दिन बाद रिपोर्ट आ रही है। हालांकि जिले में अभी तक कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं है। जिले में कोरोना संक्रमण दर 4.7 फीसदी है।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए वैक्सीन नहीं
जिले में कोरोना टीकाकरण बंद है। सरकारी अस्पतालों में कोविशील्ड, कोवैक्सीन का स्टॉक ही नहीं है। कोवैक्सीन का स्टॉक 31 मार्च को ही खत्म हो गया था। इसके अलावा कोविशील्ड वैक्सीन का स्टॉक पिछले तीन माह से नहीं है।
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना के 50 सैंपल लिए गए हैं। सैंपलों को जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल लैब में भेजा गया है। अभी तक जिले में कोई एक्टिव केस नहीं है। अस्पतालों को कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed