फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tohana the fellas 'Elbrus' tricolor waved at

टोहाना के छोरे ने ‘एलब्रुश’ पर लहराया तिरंगा

Thu, 17 Jul 2014 11:24 PM IST
fatehabad/ tohana
fatehabad/ tohana Updated Thu, 17 Jul 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
युवा पर्वतारोही रामलाल शर्मा ने यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एलब्रुश पर देश का राष्ट्रीय झंडा फहराकर इतिहास रच दिया है। भारतीय समय अनुसार सुबह 10:39 बजे उन्होंने यह कामयाबी हासिल की। इससे पहले रामलाल शर्मा माउंट एवरेस्ट पर भी फतेह हासिल कर चुके हैं। इस सफलता पर इनेलो सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इस युवा इनेलो कार्यकर्ता ने टोहाना, हरियाणा और भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। इनेलो की सरकार बनते ही उनको पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और केंद्र सरकार से भी सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन


इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा एवं इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता स. निशान सिंह ने कहा कि टोहाना के लिए बड़ी खुशी की बात है कि उनके लाडले ने एलब्रुश शिखर पर तिरंगा फहराया है। इसके साथ ही इनेलो का चुनाव चिह्न भी इस ऊंचे शिखर पर जुझारू कार्यकर्ता की वजह से चमक गया है। इनेलो प्रवक्ता दयानंद चुघ ने कहा कि रामलाल शर्मा जब टोहाना आएंगे तो उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। जब भी इनेलो की सरकार बनेगी इस युवा कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर हरी सिंह डांगरा, जगदीश पाहवा, बनवारी लाल खोबड़ा, अनिल भाटिया, जोनी मेहता, शमशेर सिंह, डॉ. केआर जोशी और बलदेव सैनी सहित सभी ने खुशी मनाई। अमर उजाला से विशेष बातचीत के दौरान रामलाल की माता ने कहा कि हमें खुशी है कि रामलाल ने देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


माउंट एलब्रुश
यह शिखर सात महाद्वीपों की चोटियों में से एक है, जो रूस में है। इसकी ऊंचाई 18510 फीट है। गरीब परिवार से संबंध रखने वाले रामलाल शर्मा तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने 21 मई 2013 को एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। यहां तक पहुंचने में उन्होंने काफी संघर्ष किया। बीएससी पास इस होनहार को एवरेस्ट यात्रा पर आने वाले खर्च 25 लाख रुपये के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। कई समाजसेवी संस्थाओं ने इसमें मदद की। जब वे एवरेस्ट फतेह करके आए तो सरकार ने उन्हें पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की, लेकिन उसे लेने के लिए भी धक्के खाने पड़े। कर्जा उतारने के लिए रेहड़ी तक लगाई। अब रामलाल शर्मा ने इनेलो का दामन थाम लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed