फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tohana is becoming a dengue hotspot, two new cases were found, samples of 59 patients were taken

Fatehabad News: टोहाना बन रहा डेंगू का हॉटस्पॉट, दो नए केस मिले, 59 मरीजों के सैंपल लिए

Sun, 03 Sep 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 03 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tohana is becoming a dengue hotspot, two new cases were found, samples of 59 patients were taken
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
फतेहाबाद। जिले में डेंगू के केस बढ़ने शुरू हो गए हैं। शनिवार को जिले में डेंगू के दो नए केस मिले हैं। इसके अलावा 59 आशंकित मरीज मिले हैं। जिनके एलाइजा सैंपल लिए गए हैं। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 14 हो गई है। सबसे ज्यादा केस टोहाना क्षेत्र में मिले हैं। इसके चलते टोहाना हॉटस्पॉट बन रहा है। डेंगू के बढ़ते केसों को लेकर शहर में नगर परिषद ने फॉगिंग शुरू करवा दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक टोहाना के प्रेम नगर निवासी 47 वर्षीय महिला और गांव चांदपुरा निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव मिला है। इसमें एक मरीज अस्पताल में दाखिल है। जिले में अब तक डेंगू के मिल चुके 14 केसों में से 8 अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

------
डेंगू के जिले में अब तक मिले हैं 350 आशंकित केस
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर सैंपलिंग बढ़ा दी है और निजी अस्पतालों को भी निर्देश दिए है कि आशंकित मरीजों के एलाइजा सैंपल भेजे जाए। अब तक जिले में 350 आशंकित केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शनिवार को 24 घरों में मिला लारवा, नोटिस दिए
स्वास्थ्य विभाग के डोर टू डोर सर्वे में शनिवार को 24 घरों में लारवा मिला है। जिन घरों में लारवा मिला है उन्हें नोटिस जारी किए गए है। अब तक विभाग लारवा मिलने पर 2121 नोटिस जारी कर चुका है।
-----
15 दिन बाद नगर परिषद ने शुरू की फॉगिंग
नगर परिषद ने शहर में 15 दिन बाद फॉगिंग शुरू की गई है। नगर परिषद की टीमों ने हॉटस्पॉट क्षेत्र में फॉगिंग करनी शुरू की है। 15 अगस्त के बाद से शहर में फॉगिंग नहीं हुई थी। शहर फतेहाबाद में डेंगू का अब तक एक केस मिल चुका है।

----------
जिले में ये है डेंगू की स्थिति
वर्ष डेंगू मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 14
-------
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। बेड रिजर्व किए जा चुके हैं और उन पर मच्छरदानी भी लगाई गई है। लोगों से भी अपील है कि अपने आसपास सफाई रखें और पानी एकत्रित न होने दें।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed