{"_id":"6612372910402858d4024b97","slug":"tohana-a-car-parked-in-the-street-caught-fire-late-night-in-gupta-colony-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tohana: गुप्ता कॉलोनी में देर रात गली में खड़ी टाटा-एस गाड़ी में लगी आग, इसी से चल रहा था रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tohana: गुप्ता कॉलोनी में देर रात गली में खड़ी टाटा-एस गाड़ी में लगी आग, इसी से चल रहा था रोजगार
Sun, 07 Apr 2024 11:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:33 AM IST
सार
गाड़ी मालिक ने सरकार के द्वारा उसकी आर्थिक सहायता की मांग की है। गाड़ी में आग कैसे लगी इसको लेकर भी कोई जानकारी फिलहाल नहीं लगी है।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना शहर की गुप्ता कॉलोनी में देर रात गली में खड़ी एक टाटा-एस गाड़ी में आग लगने का मामला सामने आया है। गाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी और पूरी गाड़ी जल गई। गाड़ी के मालिक ने बताया कि वह रोजाना गली में ही गाड़ी को खड़ा करता है। बीती रात भी वह गाड़ी को गली में खड़ा करके अपने घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसके बाद देर रात पड़ोसियों का फोन आया कि उसकी गाड़ी में आग लगी हुई है। वह मौके पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन गाड़ी पूरी तरीके से जल चुकी थी। गाड़ी के मालिक अशोक कुमार ने बताया कि इसी गाड़ी से उसका रोजगार चलता था और वह अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन