फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Today is the last day of application for admission in private schools under Chirag Yojana

चिराग योजना के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day of application for admission in private schools under Chirag Yojana
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग परिवार के बच्चों को चिराग योजना के तहत एक जुलाई से निजी स्कूलों में दाखिला दिलाए जाने की प्रक्रिया की शुरुआत की गई थी, जिसके आवेदन की अंतिम तिथि सात जुलाई है। योजना के तहत दूसरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को निशुल्क दाखिला दिया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया आगामी 27 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन

चिराग योजना के तहत विद्यार्थी का दाखिला देने होने के बाद नियम 134ए की तर्ज पर शिक्षा विभाग की तरफ से फीस दी जाएगी। अभी तक कक्षा अनुसार फीस को निर्धारित किया जाना है। इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद ही विभाग की तरफ से फीस को लेकर भी जानकारी दे दी जाएगी। दाखिले के लिए ड्रॉ स्कूलों की तरफ से ली जाने वाली परीक्षा के बाद मेरिट सूची के अनुसार निकाला जाएगा।
विज्ञापन

यह रहेगा दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल
सात जुलाई तक विद्यार्थियों के आवेदन निजी स्कूलों में लिए जाएंगे। 11 जुलाई को निजी स्कूलों में ड्रा निकाला जाएगा। 12 से 21 जुलाई तक नोटिस बोर्ड पर नाम दर्शाए जाएंगे। 22 से 27 जुलाई तक प्रतीक्षा सूची के जरिए दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र ब्लॉक के एक से अधिक विद्यालयों में भी कर सकते हैं आवेदन
निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों में एडमिशन के समय चिराग योजना के तहत विद्यार्थियों को अभिभावक की आय परिवार पहचान पत्र की वार्षिक सत्यापित आय से मान्य होगी। जिस मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय को अभिभावक व छात्र द्वारा आवेदन पत्र दिया जाएगा, वह विद्यालय अभिभावक व छात्र को अवश्य देगा। सफल छात्र का पिछले सरकारी विद्यालय से स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट लिया जाना अनिवार्य होगा। दाखिले के लिए बच्चे की फैमिली आईडी होना अनिवार्य है। छात्र दाखिले के लिए केवल उसी ब्लॉक के मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल में पात्र होंगे जिस ब्लॉक में वे वर्तमान में पढ़ रहे हैं। छात्र ब्लॉक के एक से अधिक विद्यालयों में भी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कोट
चिराग योजना के तहत दाखिला प्रक्रिया को शेड्यूल जारी किया गया है। ऐसे में जो विद्यार्थी निजी स्कूलों में दाखिला लेना चाहते हैं वह आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग ने 134ए की जगह चिराग योजना शुरू की है। इस योजना में एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। इस योजना में वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने पिछले शैक्षणिक वर्ष में अपनी पढ़ाई सरकारी विद्यालयों से पास की हो।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed