फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tobacco will be released from counselling and medicine in TCC

टीसीसी में काउंसिलिंग और दवाई से छुड़वाया जाएगा तंबाकू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tobacco will be released from counselling and medicine in TCC
फतेहाबाद। स्थानीय नागरिक अस्पताल में तंबाकू निषेध केंद्र का उद्घाटन करतीं सिविल सर्जन डॉ. सपना ? - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नागरिक अस्पताल परिसर में नशा मुक्ति केंद्र में ही तंबाकू निषेध केंद्र (टीसीसी) का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने किया। ओपीडी में आने वाले मरीजों को टीसीसी में रेफर किया जाएगा। यहां पर तंबाकू का नशा करनेे वाले मरीजों का काउंसिलिंग और दवा के जरिए उपचार करके छुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के छह जिलों में तंबाकू निषेध केंद्र की शुरुआत हुई है। इनमें फतेहाबाद जिला भी शामिल है। विभाग की तरफ से दो लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। इसके अलावा विशेषज्ञ को ट्रेनिंग भी दी गई थी। टीसीसी के उद्घाटन अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप गौरी, डॉ. गिरीश, मेजर डॉ. शरद तुली, सुरेंद्र गुलाटी, अमृत कौर, सुदेश रानी, प्रकाश रानी, सुरेंद्र पुनिया, सुशील कुमार व गौरव डोडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अस्पताल की चार ओपीडी से रेफर होंगे मरीज
नागरिक अस्पताल में डेंटल, ईएनटी, एनसीडी क्लीनिक और छाती रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच के दौरान अगर तंबाकू सेवन का पता चलता है तो उसे टीसीसी में रेफर किया जाएगा। यहां पर विशेषज्ञ मरीज की काउंसिलिंग करेंगे। काउंसिलिंग के जरिए तंबाकू छुड़वाने का प्रयास किया जाएगा। अगर काउंसिलिंग से तंबाकू नहीं छोड़ता है तो दवा के जरिये उपचार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेफड़ों की होगी जांच :
कार्बन मोनो ऑक्साइड मॉनिटर से मरीज के फेफड़ों की जांच होगी। जांच में पता लगाया जाएगा कि फेफड़ों पर कितना असर हुआ है। डेंटल सर्जन मेजर डॉ.शरद तुली का कहना है कि ओपीडी में सप्ताह में एक से दो केस प्री कैंसर के आते हैं। तंबाकू के सेवन से प्री कैंसर का खतरा रहता है।

कोट
तंबाकू पदार्थों का किसी भी रूप में प्रयोग सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। इससे मुंह व फेफड़ों का कैंसर व इंसान की मृत्यु तक हो सकती है। तंबाकू निषेध केंद्र में तंबाकू की लत को छोड़ना चाहने वाले लोगों को मदद की जाएगी, जिसके तहत मनोचिकित्सक की सलाह, व्यवहार बदलाव व दवाइयों की मदद से लोगों को तंबाकू छोड़ने में सहायता की जाएगी।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed