फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   To repay the loan of three lakhs, Munna Bhai became a B.Sc pass teacher of a private school.

Fatehabad News: तीन लाख कर्जा उतारने के लिए मुन्ना भाई बना था निजी स्कूल का बीएससी पास शिक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
To repay the loan of three lakhs, Munna Bhai became a B.Sc pass teacher of a private school.
फतेहाबाद। राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़ियाखेड़ा के परीक्षा केंद्र में सीईटी ग्रुप-डी की परीक्षा के दौरान दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े गए आरोपी हिसार के गांव खेड़ी निवासी पवन कुमार को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपी पवन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी पवन और संजय के खिलाफ पुलिस ने राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़ियाखेड़ा के प्रिंसिपल राजेश मेहता की शिकायत पर धारा 419, 420 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी पवन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बीएससी पास है और निजी स्कूल में शिक्षक है। उसके पास करीब सवा एकड़ जमीन है। उसके ऊपर करीब तीन लाख रुपये का कर्जा है। उसे एक युवक मिला और उसने कहा कि गांव खेड़ी निवासी संजय कुमार की जगह अगर सीईटी का पेपर देता है तो उसका पूरा कर्जा उतर जाएगा। पेपर देने के बाद संजय उसका कर्जा उतार देगा। कर्जा उतारने के लिए वह गांव के ही संजय की जगह पर परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन


आधार कार्ड में किया गया फेरबदल
परीक्षा को लेकर आधार कार्ड से भी छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस पूछताछ में ये सामने आया है कि आधार कार्ड में बिचौलिए और आरोपी संजय ने छेड़छाड़ करवाई थी। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा हो सकता है कि और कौन-कौन शामिल है और किस तरह से छेड़छाड़ करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिंगर प्रिंट मिस मैच में फंसा
पुलिस को दी शिकायत में प्रिंसिपल एवं सुपरिटेंडेंट डॉ. राजेश मेहता ने बताया कि रविवार को सुबह वाली शिफ्ट में फिंगर प्रिंट के इंचार्ज के पास दिल्ली से फोन से सूचना आई कि गांव खेड़ी निवासी संजय कुमार को चेक किया जाए वह संदिग्ध है। टीम ने चेक किया तो फिंगर प्रिंट और फोटो मैच हो रहे थे लेकिन जब आधार कार्ड एप से फिंगर प्रिंट मैच नहीं हुआ। इसको लेकर एनटीए के संज्ञान में मामला लाया गया। पूछताछ में उसने खुद का नाम पवन कुमार गांव खेड़ी निवासी बताया और कहा कि वह संजय की जगह पर परीक्षा दे रहा था।
-------
दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की फिलहाल जांच जारी है।
- रूपेश चौधरी, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed