{"_id":"5745e0ce4f1c1b7562690f92","slug":"to-controling-crime-whatsupp-action-fahtehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम रोकने के लिए अब व्हाट्सअप ऐक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम रोकने के लिए अब व्हाट्सअप ऐक्शन
fatehabad/bureau
Updated Wed, 25 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एंडरॉयड फोन चलाने से बच रहे पुलिस अधिकारियों को अब हाइटेक होना पड़ेगा। पुलिस विभाग ने जिला के सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी तथा पूरी सिक्योरिटी ब्रांच को व्हाट्सएप पर जोड़ दिया है। व्हाट्सएप वायरलेस सैट का काम करेगा। जिस तरह वायरलेस पर आने वाली किसी भी कॉल को सुनना आवश्यक होता है, इसी प्रकार व्हाट्सएप पर आने वाले मैसेज पर अमल करना पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए जरूरी होगा।
कोई घटना होने पर व्हाट्सएप ग्रुप में डालनी होगी। एसपी ने इस संबंध में जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार जिला में अगर किसी प्रकार की घटना या वारदात होती है, तो व्हाट्सएप के माध्यम से तुरंत सभी को सूचना देकर कार्रवाई करने के आदेश दिए जाएंगे। जिससे वारदात और घटना को तुरंत ट्रेस कर आपराधिक किस्म के लोगों की धरपकड़ की जा सके।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी बचते हैं एंडरॉयड फोन चलाने से:
आईजी की तरफ से सभी पुलिस अधिकारियों को व्हाट्सएप पर अपडेट रहने के आदेश दिए थे, ताकि सूचना के आदान-प्रदान पर काम हो सके।
लेकिन उच्च अधिकारियों को परेशानी वहां आई, जहां उन्हें पता चला कि कुछ पुलिस अधिकारी नॉलेज के अभाव में एंडरॉयड फोन चलाने से बचते हैं। आदेशों की पालन न होने पर आईजी ने सख्ती दिखाते हुए एंडरॉयड फोन सीखने के आदेश दिए, ताकि व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
अधिकतर शिकायतें हमारे पास लिखित में आती है। हम तुरंत कार्रवाई करते है। लेकिन जो सूचना व्हाट्सएप के माध्यम से आती है, उस संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश देते हैं। इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप पर अपराध और अपराधियों के बारे में मिलने वाली सूचनाओं पर तुरंत एक्शन लिया जाता है। संबधित थाने और चौकी इंचार्ज भी अलर्ट हो जाते हैं।
ओम प्रकाश नरवाल
पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद