{"_id":"6a986965de931729bc07d34c","slug":"deepansh-created-a-free-blood-donor-app-for-thalassemia-patients-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160365-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दीपांश ने थैलेसीमिया मरीजों के लिए बनाई निशुल्क रक्तदाता एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दीपांश ने थैलेसीमिया मरीजों के लिए बनाई निशुल्क रक्तदाता एप
Wed, 02 Sep 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
दीपांश मेहता
फतेहाबाद। थैलेसीमिया मरीजों और उनके परिजनों को रक्त की व्यवस्था के लिए अब बार-बार फोन करने की परेशानी से राहत मिलेगी। जगजीवनपुरा मोहल्ला निवासी बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र दीपांश मेहता ने एक एप तैयार की है। यह एप जरूरत के समय थैलेसीमिया मरीजों को उनके आसपास उपलब्ध रक्तदाताओं से जोड़ेगी। यह एप सभी लोगों के लिए निशुल्क उपलब्ध है।
एप पर थैलेसीमिया मरीज रक्त की जरूरत के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। रक्तदान करने के इच्छुक लोग रक्तदाता के रूप में रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। पंजीकरण के बाद एप मरीजों और रक्तदाताओं का डेटाबेस तैयार करेगी। जरूरत पड़ने पर मरीज अपनी लोकेशन के आधार पर आसपास पंजीकृत रक्तदाताओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
एप की सबसे बड़ी खासियत इसका तत्काल सूचना पहुंचाने वाला फीचर है। जैसे ही कोई मरीज रक्त की आवश्यकता दर्ज करेगा, आसपास के पंजीकृत रक्तदाताओं तक इसकी सूचना पहुंचाई जाएगी। इसके बाद उपलब्ध रक्तदाताओं की संपर्क जानकारी के जरिये उनसे संपर्क किया जा सकेगा। इससे मरीजों के परिजनों को अलग-अलग लोगों को फोन करने या व्हाट्सएप ग्रुपों में रक्त की अपील करने में लगने वाला समय कम होगा।
विज्ञापन
चचेरे भाइयों का दर्द देखा तो तैयार की एप
दीपांश के दो चचेरे भाई थैलेसीमिया से पीड़ित हैं। उन्हें रक्त की जरूरत पड़ने पर परिवार को रक्तदाताओं की तलाश में काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। इसी परेशानी को देखने के बाद दीपांश को यह डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने का विचार आया। उन्होंने अपने पिता सौरभ मेहता के साथ यह विचार साझा किया और एप को विकसित किया। यह एप एंड्रॉयड और एप्पल दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसकी लॉन्चिंग 22 अगस्त को की गई थी। दीपांश ने एप को केवल मरीज और रक्तदाता को जोड़ने तक सीमित नहीं रखा है। इसमें देशभर के ब्लड बैंकों की लोकेशन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की सुविधा भी रखी गई है।
दीपांश की पारिवारिक पृष्ठभूमि
दीपांश मेहता फतेहाबाद के जगजीवनपुरा मोहल्ला निवासी दिवंगत गंगाधर के पोता हैं। उनकी माता ज्योति लगातार तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। वह वर्तमान में सेक्टर तीन से पार्षद हैं। उनके पिता सौरभ मेहता व्यवसायी हैं।