फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Preparations are in full swing in the markets for the purchase of Kharif crops.

Fatehabad News: खरीफ फसलों की खरीद को लेकर मंडियों में तैयारियां तेज

Wed, 02 Sep 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 02 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Preparations are in full swing in the markets for the purchase of Kharif crops.
फतेहाबाद में खरीफ सीजन की फसलों की खरीद को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीसी डॉ. विवेक भारत
फतेहाबाद। डीसी विवेक भारती ने बुधवार को लघु सचिवालय में खरीफ मौसम की फसलों की खरीद तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद शुरू होने से पहले मंडियों में किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य किसानों को फसल बेचने में परेशानी से बचाना और खरीद प्रक्रिया को सुचारु व व्यवस्थित बनाना है। डीसी ने मंडियों में साफ-सफाई, तौल कांटों, पेयजल, बिजली, शौचालय और बैठने की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों को सुविधाजनक वातावरण देना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

बाजार कमेटियों और खरीद एजेंसियों को समन्वय से काम करने को कहा गया। ताकि किसानों को खरीद के दौरान अनावश्यक परेशानी न हो। डीसी ने विपणन बोर्ड को निर्देश दिए। शौचालय, चारदीवारी और छत की मरम्मत के कार्य पूरे किए जाएं। मंडियों की व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण और समाधान
विवेक भारती ने अधिकारियों को मंडियों और खरीद केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई कमी सामने आती है, तो उसका तत्काल समाधान करवाया जाए। बैठक में डीएफएससी कुशल बूरा, डीएमईओ राहुल कुंडू और हैफेड के जीएम मांगेराम बेनीवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed