{"_id":"6a98673f5c34fdabcf072d84","slug":"monkey-enters-shop-slaps-person-on-the-head-incident-caught-on-cctv-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160389-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दुकान में घुसा बंदर, सिर पर धप्पड़ मारा, सीसीटीवी में घटना कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दुकान में घुसा बंदर, सिर पर धप्पड़ मारा, सीसीटीवी में घटना कैद
Wed, 02 Sep 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार के पीछे बैठा बंदर।
फतेहाबाद। शहर के धर्मशाला रोड पर एक स्वर्णकार की दुकान में एक बंदर ने काउंटर पर बैठे दुकानदार पर अचानक हमला कर दिया। उसने दुकानदार की गर्दन पर थप्पड़ मारा और वहां से भाग गया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि स्वर्णकार अपनी दुकान के काउंटर पर कुर्सी पर बैठे थे और व्यस्त थे। तभी एक बंदर चुपके से दुकान के अंदर आ गया। बंदर ने सीधे हमला नहीं किया बल्कि पहले दुकान के पिछले हिस्से और सोफे पर चढ़कर इधर-उधर देखा, अचानक पीछे से आया। उसने दुकानदार के सिर और गर्दन के पास एक जोरदार थप्पड़ मारा।
इस अचानक हमले से दुकानदार बजरंग सोनी बुरी तरह हैरान रह गए। वह घबराकर तुरंत अपनी कुर्सी छोड़कर पीछे हट गए। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाते तब तक बंदर तेजी से दुकान से बाहर भाग चुका था। लेकिन जब सीसीटीवी देखा तो घटना समझ में आई।