{"_id":"6ac28f8fa9d2306ea30373dc","slug":"title-clash-between-khokhar-army-and-toofan-eleven-in-under-17-cricket-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-162334-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अंडर-17 क्रिकेट में खोखर आर्मी और तूफान इलेवन में खिताबी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अंडर-17 क्रिकेट में खोखर आर्मी और तूफान इलेवन में खिताबी भिड़ंत
Sun, 04 Oct 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
धमीजा प्रेजेंट्स अंडर-17 क्रिकेट लीग के सेमी फाइनल मैच में खेलते हुए खिलाड़ी :संवाद
रतिया। धमीजा प्रेजेंट्स अंडर-17 क्रिकेट लीग के फाइनल में खोखर एंड रूपल आर्मी और तूफान इलेवन के बीच खिताबी मुकाबला होगा। रविवार को खेले गए दोनों सेमीफाइनल में खोखर एंड रूपल आर्मी ने सुपर ओवर में रतिया ईगल्स को एक रन से हराया।
वहीं तूफान इलेवन ने सतीश चैंपियंस को 48 रन से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के आयोजक अमन अरोड़ा, हरप्रीत भुल्लर और वीरपाल कलोठा ने बताया कि पहले सेमीफाइनल में रतिया ईगल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी खोखर एंड रूपल आर्मी ने भी निर्धारित स्कोर की बराबरी कर ली। इसके बाद मुकाबले का फैसला सुपर ओवर से हुआ। सुपर ओवर में खोखर एंड रूपल आर्मी ने पांच रन बनाकर एक रन से जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए राघव ठकराल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
दूसरे सेमीफाइनल में सतीश चैंपियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तूफान इलेवन ने 78 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी सतीश चैंपियंस की टीम दबाव में बिखर गई और लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। तूफान इलेवन ने 48 रन से जीत दर्ज की। प्रभजोत कमाना को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
फाइनल में विजेता टीम को 17 हजार रुपये और उपविजेता को 11 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 रुपये दिए जाएंगे। इस अवसर पर विपिन गर्ग बलियाला, स्वर्ण शम्मी, राकेश तनेजा, वीरेंद्र कौशल, राष्ट्रीय शिक्षा समिति टोहाना के चेयरमैन, अनिल झंडई, प्रमोद ठक्कर और राजेश ठक्कर सहित अन्य मौजूद रहे।