फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three youths went to bathe in Ghagghar at Chandpura head, one died due to drowning

Fatehabad News: चांदपुरा हेड पर घग्घर में नहाने गए तीन युवक, एक की डूबने से मौत

Sat, 24 Jun 2023 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 24 Jun 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
Three youths went to bathe in Ghagghar at Chandpura head, one died due to drowning
जाखल में युवक की डूबने से मौत मामले में परिजनों से बातचीत करते डीएसपी शमशेर सिंह।
जाखल (फतेहाबाद)। दोस्तों के साथ चांदपुरा हेड पर घग्घर नदी में नहाने आए युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक पंजाब के संगरूर जिले के गांव लहल कलां का निवासी था। बताया जाता है कि बांध के दरवाजे बंद होने के चलते युवक बांध के पास ही गहराई में जमी काई में फंस गया। गोताखोरों की मदद से कुछ समय बाद शव को बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गुर प्यार सिंह (18) शनिवार दोपहर को अपने गांव के ही दो दोस्तों गोलू व भान सिंह के साथ चांदपुरा हेड पर नहाने के लिए आया था। गुर प्यार व उसका साथी गोलू नहर में नहाने के लिए उतर गए, जबकि तीसरा दोस्त भान सिंह पास में ही किसी काम से चला गया। दोनों दोस्त नहाने लगे तो उसी समय गुर प्यार पानी की गहराई में चला गया। उसे पानी में डूबता देख उसके दोस्त ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर आए, लेकिन तब तक गुर प्यार पानी में डूब गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर जाखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया। हेड के दरवाजे बंद होने के कारण युवक आगे नहीं बहा। ऐसे में गोताखोरों ने नहर में उतरकर कुछ ही समय बाद उसे बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


गोलगप्पे खाने लग गया था तीसरा दोस्त
गुर प्यार और उसका साथी नहाने के लिए नहर में उतरे उस समय तीसरा दोस्त हेड के पास ही गोलगप्पे खाने लग गया। गोल गप्पे खाने के बाद खुले पैसे लेने के लिए वह पास में ही स्थित गांव में चला गया, लेकिन जब वह लौटा तो यह घटना घट चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक गुर प्यार के तीन छोटी बहन व एक भाई
अविवाहित गुरप्यार सिंह अपने परिवार में सबसे बड़ा था, उसकी तीन बहनें व एक भाई और हैं। उसके पिता बंता सिंह गांव के खेतों में ही मजदूरी करते हैं।

पिता ने लगाए आरोप
एसएचओ जगदीश कुमार ने बताया कि मृतक गुरप्यार सिंह के पिता बंता सिंह ने अपने बयान में कहा है कि मेरी पत्नी गांव के ही किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहती है। इसी कारण उसका बेटा दिन-रात डिप्रेशन में रहता था। इसी डिप्रेशन के कारण यह घटना घटित हुई है। बंता सिंह ने अपनी पत्नी के साथ रह रहे व्यक्ति पर बेटे को परेशान करने के आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed